एक्सप्लोरर

हरियाणा: मानेसर के मारुति प्लांट से विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज करेगी कांग्रेस

ये बात भी तय हो गई है कि अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस हरियाणा में जनता के बीच जाएगी. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हरियाणा में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी.

नई दिल्ली: अक्टूबर में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत कांग्रेस मानेसर के मारुति प्लांट से करने वाली है. कल दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस की कैंपेन कमेटी की मीटिंग में इस बात पर चर्चा हुई कि मानेसर के मारुति प्लांट से 50 हज़ार लोगों की नौकरी चली गई है. जिस फ़ैक्ट्री में तीन शिफ़्ट में काम होता था अब वहां सिर्फ़ एक ही शिफ़्ट में काम हो रहा है. ऐसे में एक बड़े तबके को अपने साथ जोड़ने की ज़रूरत है. इसके साथ ही मीटिंग में ये बात भी तय हो गई कि अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस हरियाणा में जनता के बीच जाएगी.

इसके साथ ही दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की पचासवीं वर्षगांठ मनाने के बाद कांग्रेस अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर पूरे देश में तो प्रदर्शन करेगी ही, लेकिन पार्टी हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भी अर्थव्यवस्था और युवाओं की नौकरी के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाने वाली है.

कैंपेन कमेटी की मीटिंग में एक नेता ने यह सुझाव भी दिया कि मारूति हिन्दुस्तान में इंदिरा गांधी की देन है. ऐसे में हमें जनता को बताना चाहिए कि कैसे कांग्रेस ने उद्योग और रोज़गार को बढ़ावा दिया और आज अर्थव्यवस्था और ख़ास तौर पर जीडीपी के गिरने से हर रोज़ युवा बेरोज़गार हो रहे हैं. ये सब मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण हैं.

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हरियाणा में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. इससे पहले 2014 में 90 सीटों की विधानसभा में कांग्रेस को महज़ 15 सीटें मिली थी. उसी बैठक में कांग्रेस के एक नेता ने यह भी सुझाव दिया कि आप जिस अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं वो 2019 के लोकसभा चुनावों में फ़ेल हो चुका है. पूरा हरियाणा जाट और ग़ैर जाट में बंटा हुआ है.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने 'फोर डी' फैक्टर से सुनाई ग्रोथ की कहानी, निवेशकों को दिया भारत आने का न्यौता

भगोड़ा मेहुल चोकसी भारत के हवाले होगा, ABP न्यूज़ से बोले एंटीगुआ के पीएम- हम प्रत्यर्पित करने के लिए तैयार

MP: झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को बनाया उम्मीदवार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget