एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की

Haryana assembly Elections 2019: दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. इससे पहले पार्टी ने सात उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. सूबे में विधानसभा की 90 सीटें हैं.

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana assembly Elections 2019) के लिए दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने रविवार को 15 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. कालका से जेजेपी ने भाग सिंह दमदमा को टिकट दी है जो पंचकुला के ग्रामीण जिलाध्यक्ष हैं. जेजेपी के गठन से पहले वे बीजेपी में थे. वहीं साढ़ौरा सीट पर कुसुम शेरवाल को उतारा गया है जिन्होंने 2014 में अंबाला सीट से लोकसभा का चुनाव इनेलो की टिकट पर लड़ा था. रादौर सीट पर पार्टी ने वरिष्ठ नेता मांगे राम को उतारा है जो लंबे समय से डॉ अजय सिंह चौटाला से जुड़े हुए हैं.

कुरुक्षेत्र जिले की पिहोवा सीट पर भी जेजेपी ने अजय सिंह चौटाला के पुराने साथ प्रोफेसर रणधीर सिंह को टिकट दी है जो कई सालों तक पार्टी की छात्र इकाई इनसो के प्रभारी रहे. कैथल जिले की पुंडरी सीट पर राजेश ढुल को टिकट दी गई है जो पुंडरी में युवा हलका अध्यक्ष हैं.

करनाल जिले की नीलोखेड़ी सीट पर बाल्मिकी समाज से भीम सिंह जलाला को उतारा गया है जो लम्बे समय से अजय सिंह चौटाला से जुड़े रहे हैं. वहीं इंद्री सीट पर गुरदेव रम्भा को उतारा गया है जो इनेलो के करनाल जिले के युवा प्रधान रहे हैं.

इनके अलावा सोनीपत जिले की गोहाना सीट पर कुलदीप मलिक प्रत्याशी बनाए गए हैं जो सोनीपत जिला परिषद के चेयरमैन रहे हैं और इनेलो के युवा जिलाध्यक्ष भी रहे हैं. झज्जर जिले की तीन सीटों पर भी जेजेपी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं.

इनमें बहादुरगढ़ से वहां के हलका अध्यक्ष संजय दलाल और बेरी सीट पर युवा नेता उपेंद्र कादियान शामिल हैं. बादली सीट पर संजय कबलाना जेजेपी के प्रत्याशी होंगे जो बादली सीट पर ही बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. नांगल चौधरी से पार्टी ने पूर्व विधायक मूला राम को टिकट दी है जो गुर्जर समाज से हैं.

नूंह सीट पर जेजेपी ने इंजीनियर तैय्यब हुसैन घासेड़िया को उतारा है जो पब्लिक हैल्थ डिपार्टमेंट में सिविल इंजीनियर के पद पर काम कर चुके हैं. तैय्यब हुसैन ने 2009 में नूंह विधानसभा सीट पर निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था. वहीं फरीदाबाद सीट पर कुलदीप तेवतिया को जेजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

हरियाणा: दो हिस्सों में बंट चुका है पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का परिवार और पार्टी

पार्टी ने 13 सितंबर को अपनी पहली सूची में सात उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था. इन सात उम्मीदवारों में एक पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायक शामिल हैं. हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिये 21 अक्टूबर को मतदान होना है. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) दो हिस्सों में बंट गई थी. ओमप्रकाश चौटाला के पोते दुष्यंत चौटाला ने नई पार्टी का गठन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget