एक्सप्लोरर

हरियाणा: बीजेपी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट, मंत्री राव नरबीर और विपुल गोयल का नाम गायब

सूत्रों की मानें तो इन दोनों मंत्रियों के काम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर काफी नाराज थे. बीजेपी की देर रात जारी हुई लिस्ट में हरियाणा के 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे लेकिन दोनों मंत्रियों को लिस्ट में जगह नहीं दी गई.

नई दिल्ली: हरियाणा के दो मंत्रियों की कसरत काम नहीं आई. पहली लिस्ट से नाम गायब होने के बाद हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल और मंत्री राव नरबीर ने टिकट पाने की जुगत में पिछले दो दिन से दिल्ली के हर बड़े नेता के दरवाजे पर दस्तक दी. लेकिन पार्टी से उन्हें मायूसी हाथ लगी. सूत्रों की मानें तो इन दोनों मंत्रियों के काम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर काफी नाराज थे. जिसके चलते खट्टर ने केंद्रीय चुनाव समिति के सामने अपना वीटो लगाते हुए इन दोनों की जगह नए चेहरे को तरजीह दी.

बता दें कि हरियाणा की बादशाहपुर विधानसभा से विधायक और मंत्री राव नरबीर पिछले दो दिन से लगातार बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे थे. उनको उम्मीद थी कि शायद पार्टी उन्हें रेवाड़ी से टिकट दे देगी. बुधवार दोपहर राव नरबीर ने हरियाणा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात भी की. करीब एक घंटे तक वो तोमर के आवास पर रहे. जबकि विपुल गोयल ने डॉ अनिल जैन जो कि हरियाणा के प्रभारी महासचिव हैं के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी. मंगलवार शाम अंबेडकर इंटरनेशनल में आयोजित हुए संघ के कार्यक्रम में भी विपुल गोयल नजर आए थे. उन्होंने संघ के पदाधिकारियों से भी टिकट को लेकर मुलाकात की थी.

माना जा रहा था कि टिकट न बदलने की स्थिति में गोयल को पलवल से भी चुनाव लड़ाया जा सकता था. उन्होंने लड़ने की इच्छा भी व्यक्त की थी. राव नरबीर को रेवाड़ी और विपुल गोयल को करण दलाल के सामने पलवल सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता था. लेकिन रात 9 बजे तक चली अमित शाह की बैठक में यह निर्णय नहीं हो सका. बीजेपी की देर रात जारी हुई लिस्ट में हरियाणा के 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे लेकिन दोनों मंत्रियों को लिस्ट में जगह नहीं दी गई.

इन लोगों को मिला मौका

नारायणगढ़ से सुरेंदर राणा, पानीपत से प्रमोद विज, पलवल से दीपक मंगला, गन्नौर से श्रीमती निर्मल चौधरी, खरखौदा से श्रीमती मीना नरवाल, फतेहाबाद से डूडाराम बिश्नोई, आदमपुर से श्रीमती सोनाली फोगाट, तोशाम से शशि रंजन परमार, मेहम से शमशेर खरकादा, कोसली से लक्ष्मण यादव, रेवाड़ी से सुनील मूसेपुर, गुड़गांव से सुनील सिंगला को टिकट मिला.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: NCP ने जारी की 77 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, बारामती से चुनाव लड़ेंगे अजित पवार

बिहार: अगले दो दिन फिर होगी भारी बारिश, पटना में स्कूल बंद, चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget