एक्सप्लोरर

Harish Rawat On Navjot Singh Sidhu: हरीश रावत बोले- सिद्धू का चेहरा आगे रखकर अगले साल लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Harish Rawat On Navjot Singh Sidhu: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष (नवजोत सिंह सिद्धू) का चेहरा सामने रखकर हम अगले साल चुनाव में उतरेंगे.

Harish Rawat On Navjot Singh Sidhu: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने साफ किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू के चेहरे को आगे रखकर चुनाव लड़ा जाएगा. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि हम अगले साल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सामने रखकर चुनाव में जाएंगे.

अमरिंदर सिंह के एंटी नेशनल वाले बयान पर?

अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को ‘एंटी नेशनल’ बताया था. इस पर हरीश रावत ने कहा कि ये एक मोमेंट्री रिएक्शन है, जिस पर कमेंट नहीं करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, “वे (अमरिंदर सिंह) हमारे बहुत प्यारे नेता हैं. मुझे उम्मीद है कि जल्द ही हमारी मुलाकात होगी.”

कैबिनेट का स्वरूप कैसा होगा?

इस पर उन्होंने कहा, “हमारे विधायकों की जो आम राय बन रही है उसके हिसाब से वो चाहते हैं कि दो डिप्टी सीएम हों. लेकिन ये होगा या नहीं, ये चरणजीत सिंह चन्नी के शपथग्रहण के बाद तय होगा. शपथ लेने के बाद वो कांग्रेस अध्यक्षा से बात करके इसका फैसला करेंगे. कल चन्नी शपथ लेंगे.”

चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर क्या कुछ कहा?

हरीश रावत ने कहा, “हमारी उनसे बहुत उम्मीदे हैं. उनका पंजाब का अपना अनुभव है. उनके पास प्रशासनिक अनुभव भी है. सबसे खास बात ये है कि वे समाज के उस तबके से आते हैं, गरीब तबके से आते हैं जिसने दुश्वारियां झेली हैं. हमारी कोशिश ये रहेगी कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जो पांच सूत्री मेमोरेंडम पूर्व मुख्यमंत्री को दिया था, उन बिंदुओं को नए मुख्यमंत्री प्राथमिकता के साथ हल करें. वो काम तभी होगा जब काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स बन जाएगी. ये कैसे करेंगे वो चन्नी तय करेंगे. वे एक अच्छे मिनिस्टर हैं इसलिए उनके नाम में चौंकाने जैसी कोई बात नहीं थी. ये कल ही तय हो गया था.”

सुखजिंदर सिंह रंधावा को लेकर क्या कहा?

क्या सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम नवजोत सिंह सिद्धू की वजह से तय नहीं हो सका, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये कहना कि किसी ने किसी को रोका है, अन्याय होगा. किसी ने किसी को नहीं रोका है.

Punjab New CM: चरणजीत सिंह चन्नी को बनाया गया पंजाब का CM, अमरिंदर सिंह बोले- उम्मीद है कि वो...

Punjab New CM: कांग्रेस ने आखिर चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर क्यों लगाई मुहर? जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget