एक्सप्लोरर

कांग्रेस की हार पर बोले हार्दिक पटेल- सच कहे तो हिंदुस्तान की जनता हारी हैं

नतीजों को देख युवा नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस की हार पर निराशा जाहिर की है. हार्दिक पटेल ने कहा है कि ये कांग्रेस नहीं ये हिंदुस्तान की जनता की हार है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों आज घोषित हो रहे हैं और दोपहर एक बजे तक ये साफ हो गया है कि एक बार फिर एनडीए सरकार बना रही है. बीजेपी को 2014 से भी बड़ी जीत मिलती दिख रही है. नतीजों को देख युवा नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस की हार पर निराशा जाहिर की है. हार्दिक पटेल ने कहा है कि ये कांग्रेस नहीं ये हिंदुस्तान की जनता की हार है.

हार्दिक पटेल ने आज ट्विटर पर लिखा, ''कांग्रेस नहीं... बेरोज़गारी हारी हैं, शिक्षा हारी हैं, किसान हारा हैं, महिला का सम्मान हारा हैं, आम जनता से जुड़ा हर मुद्दा हारा हैं, एक उम्मीद हारी हैं, सच कहे तो हिंदुस्तान की जनता हारी हैं. कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता की लड़ाई को सलाम करता हूँ. लड़ेंगे और जीतेंगे. जय हिंद.''

उन्होंने आगे लिखा, ''कांग्रेस और राहुल गांधी ने ईमानदारी से चुनाव में जनता की बात रखी हैं. हम ईमान के साथ मैदान में थे. जनता ने भाजपा को नहीं बेमानी ने भाजपा को जिताया हैं. आप मुझे गाली दे सकते हैं लेकिन सत्य बोलना ज़रूरी हैं. देश में जनता के मुख पर ख़ुशी नहीं हैं. भारत माता की जय.''

आगे हार्दिक पटेल ने जीतने वाले सभी उम्मीदवारों को जीत की बधाई भी दी है.

आपको बता दें कि एक बजे तक आए रुझानों के मुताबिक एनडीए 346 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस नीत यूपीए 85 सीटों के आस-पास आगे चल रही है. अन्य पार्टियां 110 सीटों पर आगे चल रही हैं.

बीजेपी के लिए ये आंकड़े ऐतिहासिक हैं. बीजेपी ने 2014 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 2014 के चुनावों में बीजेपी को अपने दम पर 282 सीटें मिलीं थीं.  वहीं एनडीए की बात करें तो 543 में से 336 सीटों पर इस गठबंधन ने कब्जा जमा लिया. 2019 के चुनावों में बीजेपी 300 के आंकड़े के आस-पास है वहीं एनडीए 345 को पार करता दिख रहा है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget