एक्सप्लोरर

Justin Trudeau: निज्जर की मौत पर ट्रूडो से भरी सभा में पूछ लिया सवाल, फिर कनाडा के PM ने भारत को लेकर दिया बयान

Hardeep Singh Nijjar Murder: कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडों ने पिछले साल आतंकी निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता का आरोप लगाया था. इस मामले पर एक सवाल के जवाब में ट्रूडो ने टिप्पणी की है.

Justin Trudeau On Nijjar Murder: आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक ताजा बयान दिया है. ट्रूडो ने कहा है कि उनका देश मामले की तह तक जाने के लिए नई दिल्ली के साथ रचनात्मक रूप से काम करने का लक्ष्य रख रहा है.

खालिस्तान समर्थक और आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की पिछले साल 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
 
आतंकी निज्जर की हत्या के मामले में क्या कुछ बोले जस्टिन ट्रूडो?

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार (27 मार्च) को वैंकूवर ब्रिटिश कोलंबिया में एक मीडिया कार्यक्रम के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रूडो ने हत्या की जांच की प्रगति के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया लेकिन कहा, ''हम इसकी तह तक जाने के लिए भारत सरकार के साथ रचनात्मक रूप से काम करना चाह रहे हैं ताकि यह समझ सकें कि ऐसा कैसे हो सकता है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी कनाडाई फिर कभी असुरक्षित न हो.''

ट्रूडो ने यह भी कहा कि उनकी सरकार में कानून का शासन है. उन्होंने कहा, ''हम हमारी न्याय प्रणाली और पुलिस की स्वतंत्रता के अनुसार उचित जांच सुनिश्चित करने के बारे में स्पष्ट रहे हैं.''

पिछले साल जस्टिन ट्रूडो ने लगाया था ये आरोप

भारत और कनाडा के बीच संबंध तब तनावपूर्ण हो गए थे जब पिछले साल 18 सितंबर में हाउस ऑफ कॉमन्स में जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता का आरोप लगाया. हालांकि, भारत ने आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें बेतुका करार दिया था.

कनाडा ने इस मामले की जांच लिए अपनी इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) को सौंपी थी. तब नौ महीने से ज्यादा समय बीत गया है लेकिन अभी तक किसी गिरफ्तारी की घोषणा नहीं हुई है और नहीं कोई सबूत दिया गया है. 

यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal ED Custody: अमेरिका ने अरविंद केजरीवाल पर की टिप्पणी तो विदेश मंत्रालय भी अपने रुख पर बरकरार, फिर लगाई US को फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget