एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal ED Custody: अमेरिका ने अरविंद केजरीवाल पर की टिप्पणी तो विदेश मंत्रालय भी अपने रुख पर बरकरार, फिर लगाई US को फटकार

MEA On US: भारतीय विदेश मंत्रालय ने अरविंद केजरीवाल को लेकर अमेरिकी टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अपना रुख कायम रखा है.

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले को लेकर देश से बाहर भी हलचल देखी जा रही है. भारत के बार-बार समझाने पर भी अमेरिका अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है. उसने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर फिर टिप्पणी की तो भारतीय विदेश मंत्रालय को फिर से उसे फटकार लगानी पड़ी है.

बता दें कि इससे पहले केजरीवाल पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की टिप्पणी के मामले में भारत ने कार्यवाहक अमेरिकी उपराजदूत ग्लोरिया बर्बेना को तलब किया था और अपनी आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कराया था. अब एक बार फिर भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपना रुख बरकरार रखा है. भारत ने अमेरिकी टिप्पणियों को अनुचित करार दिया है.

MEA प्रवक्ता रणधीर जयसवाल का अमेरिका को जवाब

गुरुवार (28 मार्च) को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने मंत्रालय की साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा, ''कल भारत ने अमेरिकी दूतावास की एक वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष अमेरिकी विदेश मंत्रालय की टिप्पणियों को लेकर कड़ी आपत्ति और विरोध दर्ज कराया था. (अमेरिकी) विदेश मंत्रालय की हाल की टिप्पणियां अनुचित हैं. हमारी चुनावी और कानूनी प्रक्रियाओं पर ऐसा कोई भी बाहरी आरोप पूरी तरह से अस्वीकार्य है.''

उन्होंने कहा, ''भारत में कानूनी प्रक्रियाएं कानून के शासन से ही संचालित होती हैं. कोई भी जो समान प्रकृति का है, विशेषकर साथी लोकतंत्रों को इस तथ्य की सराहना करने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए. भारत को अपनी स्वतंत्र और मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गर्व है. हम किसी भी प्रकार के अनुचित बाहरी प्रभाव से उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.''

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बारीक नजर रखना जारी रखेंगे- अमेरिकी विदेश मंत्रालय

इस मुद्दे पर ग्लोरिया बर्बेना को भारत की ओर से तलब किए जाने के बाद अमेरिका ने बुधवार (27 मार्च) को फिर दोहराया था कि वह निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रिया का आह्वान करता है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, ''हम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सहित इन कार्रवाइयों पर बारीकी से नजर रखना जारी रखेंगे.''

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने केजरीवाल पर अमेरिका की बार-बार की गई टिप्पणियों पर पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि आपसी सम्मान और समझ अंतरराष्ट्रीय संबंधों की नींव बनाती है.

विदेश मंत्रालय ने जर्मन दूतावास के मिशन के उप प्रमुख जॉर्ज एनजवीलर को भी पहले तलब किया था और टिप्पणियों पर भारत का कड़े विरोध दर्ज कराया था.

बढ़ाई गई अरविंद केजरीवाल की हिरासत

अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था. गुरुवार (28 मार्च) को उनकी हिरासत की समाप्ति पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में अब केजरीवाल को 1 अप्रैल तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया. इससे पहले बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को किसी भी अंतरिम राहत से इनकार कर दिया था और गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर केवल नोटिस जारी किया था.

यह भी पढ़ें- पूर्व IPS संजीव भट्ट को 20 साल की जेल, वकील को फंसाने का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget