एक्सप्लोरर

हैप्पी बर्थडे राहुल गांधी: 48 के हुए कांग्रेस अध्यक्ष, पीएम मोदी ने दी बधाई

19 जून 1970 को राहुल गांधी का जन्म हुआ था. दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी के लाडले हैं राहुल.

नई दिल्ली: आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है. राहुल गांधी आज 48 साल के हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है. बता दें कि इस मौके पर कांग्रेस की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.  आज शाम 5.30 बजे दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस दिल्ली मैराथन का आयोजन करेगी.

यूथ कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि मैराथन में उनके कार्यकर्ता और जानेमाने एथलीट्स और खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. यूथ कांग्रेस ने इस मैराथन को 'रन फॉर एम्पलॉयमेंट और वुमेन सेफ्टी' नाम दिया है. मैराथन पांच, रायसेना रोड स्थित इंडियन यूथ कांग्रेस दफ्तर से शुरू होकर कांग्रेस दफ्तक तक जाएगी.

पीएम मोदी ने दी राहुल को बधाई

राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है. पीएम मोदी ने लिखा है, ''कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई. मैं उनकी लंबी आयु की कामना करता हूं.''

19 जून 1970 को राहुल गांधी का जन्म हुआ. दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी के लाडले राहुल, गांधी खानदान के बड़े बेटे तो हैं ही, सबके चहेते भी हैं.

राहुल गांधी के जीवन से जुड़ी कुछ मुख्य बातें-

- राहुल गांधी की शुरुआती शिक्षा दिल्ली के सैंट कोलंबस स्कूल से हुई थी - साल 1981 में राहुल को देहरादून के दून पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के लिए भेजा गया - 1989 में दिल्ली के सैंट स्टीफंस कॉलेज में राहुल गांधी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए दाखिला लिया - लेकिन पहला साल पूरा करने के साथ ही उन्हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी जाना पड़ा - साल 1991 में पिता राजीव गांधी की हत्या के बाद राहुल गांधी को फ्लोरिडा के रॉलिंग कॉलेज शिफ्ट किया गया - यहीं से साल 1994 में उन्होंने बीए की डिग्री ली - पढ़ाई पूरी करने के बाद राहुल गांधी की वतन वापसी हुई. - देश की राजनीति और हालात बहुत हद तक बदल चुके थे - इसी बदले राजनीतिक हालात में कांग्रेस ने राहुल गांधी को देश की राजनीति में उतारा - साल 2004 में राहुल गांधी ने अमेठी सीट से चुनाव लड़ा और जीत के साथ देश की संसद में पहली बार कदम रखा. - मां सोनिया गांधी की देख रेख में राहुल ने इस दौरान पार्टी में कई अहम पदों पर काम किया - धीरे-धीरे राहुल, कांग्रेस पार्टी के भीतर खुद के लिए जगह बनाने में कामयाब रहे. - राहुल गांधी को साल 2013 में कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. - 13 साल भारतीय राजनीति में खुद को मथने के बाद राहुल बड़ी पारी के लिए तैयार हो चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget