एक्सप्लोरर

'हमें डराने की हो रही कोशिश, Navneet Rana को दलित होने के कारण जेल में नहीं दिया जा रहा पानी', Shivsena पर भड़के Fadnavis

BJP Attacks Shivsena: फडणवीस ने कहा कि पुलिस संरक्षण में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमला किया गया. इस तरह से हमला करने से हम बिल्कुल डरने वाले नहीं हैं.

Devendra Fadvavis Press Conference: बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हुए हमले बाद पार्टी लगातार शिवसेना पर हमलावर है. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना पर जमकर निशाना साधा. फडणवीस ने कहा कि पुलिस संरक्षण में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमला किया गया. इस तरह हमला करने से हम बिल्कुल डरने वाले नहीं हैं. ऐसे मामले केवल मुंबई में नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में हो रहे हैं.

फडणवीस ने आगे कहा कि लाउडस्पीकर के मामले में हमारी भूमिका साफ है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन किया जाए. आज महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने हमें सर्वदलीय बैठक के लिए आमंत्रित किया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में जिस तरह की घटना हुई है,  उसे देखते हुए सरकार से बातचीत से अच्छा है, संघर्ष करें.  लाउडस्पीकर के गंभीर मामले में सीएम उद्धव बैठक में शामिल नहीं होते हैं. सरकार गंभीर नहीं है, साफ दिख रहा है.

फडणवीस ने नवनीत राणा मामले को लेकर भी उद्धव ठाकरे सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, जेल में नवनीत राणा को पानी तक नहीं दिया जा रहा है. दलित होने की वजह से उनके साथ ऐसा सुलूक हो रहा है. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को वकील के जरिए नवनीत राणा ने इसकी शिकायत की है.

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच तकरार जारी है. शनिवार को अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने सीएम उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था. इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने राणा के घर के बाहर जमकर हंगामा किया और बैरिेकेडिंग भी तोड़ दी. देर शाम उन्हें आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. जब पुलिस स्टेशन में बीजेपी नेता किरीट सोमैया उनसे मिलने पहुंचे तो उनकी गाड़ी का शिवसैनिकों ने घेराव किया. इस दौरान उनकी कार पर पत्थर भी फेंके गए. रविवार को नवनीत राणा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया. बीजेपी नेता पर हुए हमले के बाद महाराष्ट्र की सियासत और गरमा गई. 

ये भी पढ़ें

Emmanuel Macron Victory: मैक्रों से हार के बाद ले पेन ने खुद को दी बधाई, कहा-' शानदार जीत'

Joe Biden To Visit Israel: इजरायल जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, ईरान को लेकर बाइडेन और बेनेट के बीच हुई ये बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'

वीडियोज

SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget