एक्सप्लोरर

Joe Biden To Visit Israel: इजरायल जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, ईरान को लेकर बाइडेन और बेनेट के बीच हुई ये बातचीत

रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के बीच बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने ईरान के मसले पर बातचीत की.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आने वाले कुछ महीनों में इजरायल की यात्रा कर सकते हैं. उन्हें इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने अपने देश की यात्रा का निमंत्रण दिया था. इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान के जरिए बताया, "राष्ट्रपति (जो बाइडेन) ने इजरायल की यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया और घोषणा की कि वह आने वाले महीनों में इजरायल की यात्रा करने का इरादा रखते हैं."

आपको बता दें कि बाइडेन की इजरायल यात्रा को लेकर यह जानकारी दोनों नेताओं की रविवार को हुई बातचीत के बाद आई है. दोनों के बीच हुई बातचीत के दौरान, इजरायल के पीएम बेनेट ने जो बाइडेन को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं और उन्हें यरूशलेम में हिंसा तथा उकसावे को रोकने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी.

बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने ईरानी मुद्दे पर चर्चा की. इस दौरान दोनों के बीच विशेष रूप से IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स) को यूएस फॉरेन टेरर ऑर्गनाइजेशन (FTO) की सूची से हटाने की ईरानी मांग पर बातचीत हुई.

इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा, "मुझे यकीन है कि राष्ट्रपति बाइडेन, जो इजरायल के सच्चे दोस्त हैं और इसकी सुरक्षा की परवाह करते हैं, IRGC को आतंकवादी संगठनों की सूची से हटाने की अनुमति नहीं देंगे. इजरायल ने इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है".

बता दें कि इजराइल ने ईरान के साथ 2015 के अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के अमेरिकी प्रयासों का विरोध करते हुए कहा था कि इसमें ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय शामिल नहीं हैं.

इजराइल ने पहले यह भी आशंका जताई थी कि अमेरिका ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड को विदेशी आतंकवादी समूहों की सूची से हटा सकता है.

ये भी पढ़ें- 

Lata Deenanath Mangeshkar Award: 'इस बार राखी पर नहीं होंगी लता दीदी', पहला सम्मान मिलने के बाद बोले पीएम मोदी

Sri Lanka Economic Crisis: गंभीर संकट से जूझ रहे Sri Lanka ने लगाई मदद की गुहार, IMF ने दिया आश्वासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget