एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में हमले के बाद CRPF जवानों के हथियार ले गए थे आतंकी, पुलिस ने दी जानकारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि हंदवाड़ा में हमले के लिए आतंकियों ने CRPF की एक ऐसी यूनिट का चयन किया था जो इलाके में कोरोना लॉकडाउन के लिए तैनात थी.

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले को लेकर नई जानकारी सामने आई है. जम्मू कश्मीर पुलिस के अनुसार इस हमले में शहीद हुए तीन CRPF जवानों के हथियार आतंकी ले गए थे.

जम्मू कश्मीर पुलिस के IG विजय कुमार ने कहा कि हमले में लश्कर के दो स्थानीय आतंकियों के साथ कुछ विदेशी आतंकी भी थे. उन्होंने बताया कि इस हमले के लिए स्टील बुलेट का इस्तेमाल किया था. पुलिस के अनुसार हमले के लिए आतंकियों ने CRPF की एक ऐसी यूनिट का चयन किया था जो इलाके में कोरोना लॉकडाउन के लिए तैनात थी.

जिस जगह यह हमला हुआ वो पूरा इलाका रेड जोन घोषित किया गया है. हमले के बाद आतंकी सीआरपीएफ जवानों के हथियार भी ले गए जिनमें एक AK47 और एक INSAS राइफल शामिल थी. हमले के पीछे लश्कर के दो स्थानीय आतंकियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें बहुत जल्द उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा.

विजय कुमार के अनुसार उत्तरी कश्मीर में पिछले साल अलग-अलग मुठभेड़ में 35 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था, लेकिन इसके के बाद से सरहद पार से लगातार हो रही घुसपैठ के चलते यहां पर फिर से आतंकियों की संख्या बढ़ गई है और यही वजह है कि यहां आतंकी गतिविधियां हो रही हैं.

इस साल जनवरी महीने से अभी तक उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा बलों ने नौ आतंकियों को मार गिराया है, लेकिन सुरक्षा बलों के 13 जवान और अफसर भी शहीद हुए हैं. इनमें सेना के नौ, सीआरपीएफ के तीन और जम्मू कश्मीर पुलिस का एक अफसर शामिल है. आतंकी हमलों में सेना को सब से जायदा नुकसान उठाना पड़ा है. जिसके एक कर्नल, एक मेजर, पांच स्पेशल फॉर्स कमांडो और दो जवान शहीद हुए हैं.

मारे गए आतंकियों में से पांच को सरहद पर घुसपैठ के दौरान मार गिराया गया, लेकिन बाकी मारे जाने वाले चार आतंकियों में तीन मई को हंदवाड़ा के कजिबाग में लश्कर का कमांडर हैदर सबसे खतरनाक था.

पुलिस के अनुसार हैदर पिछले तीन सालों से यहां सक्रिय था और हमेशा सुरक्षा बलों की पहुंच से बाहर था. हैदर ने ही उत्तरी कश्मीर में आतंकियों के टूटे नेटवर्क को फिर से खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई थी और इस बार भी वह सरहद पार से आने वाले आतंकियों के एक गुट को लेकर हंदवाड़ा आया था.

ये भी पढ़ें

Exclusive: CDS बिपिन रावत बोले, 'कश्मीर में आतंकियों से निपटने के लिए सेना तैयार, एंटी टेरर कार्रवाई जारी' 2 दीवारों के बीच छुपा था आतंकी रियाज नायकू, पढ़ें- टॉप हिजबुल कमांडर की मौत की पूरी कहानी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 हजार फीट पर बवाल: यात्री ने तोड़ा विमान का शीशा, फिर भागने की कोशिश, जानें क्या मिल सकती है सजा
30 हजार फीट पर बवाल: यात्री ने तोड़ा विमान का शीशा, फिर भागने की कोशिश, जानें क्या मिल सकती है सजा
हैदराबाद में बारिश ही बनी काल, पानी में उतरा करंट, किशोर और उसे बचाने आए ऑटो ड्राइवर की मौत
हैदराबाद में बारिश ही बनी काल, पानी में उतरा करंट, किशोर और उसे बचाने आए ऑटो ड्राइवर की मौत
अंतरिक्ष में उगेंगी दवाइयां! वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, चांद-मंगल मिशन में खत्म हो सकती है दवाओं की कमी
अंतरिक्ष में उगेंगी दवाइयां! वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, चांद-मंगल मिशन में खत्म हो सकती है दवाओं की कमी
कौन हैं मीनाक्षी नटराजन? राहुल गांधी की वो खास नेता जिनके राज्यसभा नॉमिनेशन पर छिड़ गई 'जंग'
कौन हैं मीनाक्षी नटराजन? राहुल गांधी की वो खास नेता जिनके राज्यसभा नॉमिनेशन पर छिड़ गई 'जंग'

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 हजार फीट पर बवाल: यात्री ने तोड़ा विमान का शीशा, फिर भागने की कोशिश, जानें क्या मिल सकती है सजा
30 हजार फीट पर बवाल: यात्री ने तोड़ा विमान का शीशा, फिर भागने की कोशिश, जानें क्या मिल सकती है सजा
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget