एक्सप्लोरर

कोरोना के चलते क्या इस साल भी नहीं होगी हज यात्रा? जानें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने क्या जवाब दिया है

सऊदी अरब सरकार ने एलान किया है कि इस साल दुनियाभर के सिर्फ 60 हज़ार लोग ही हज कर सकेंगे, जिनमें से 15 हज़ार सऊदी अरब के नागरिक होंगे.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज यात्रा को लेकर जारी असमंजस के बीच कहा कि हज यात्रा को लेकर सऊदी अरब जो फैसला करेगा भारत उस फैसले के साथ खड़ा रहेगा. नकवी ने कहा कि हमने अपनी पूरी तैयारियां कर ली है. हमने हज यात्रा के लिए लोगों से आवेदन भी ले लिए हैं. बता दें कि कोरोना महामारी के चलते पिछले साल हज यात्रा नहीं हो पाई थी.

आपको बता दें कि सऊदी अरब सरकार ने एलान किया है कि इस साल दुनियाभर के सिर्फ 60 हज़ार लोग ही हज कर सकेंगे, जिनमें से 15 हज़ार सऊदी अरब के नागरिक होंगे. इसका मतलब ये हुआ कि पूरी दुनिया से सिर्फ 45 हज़ार लोग ही इस बार हज के लिए सऊदी अरब जा सकेंगे. माना जा रहा है कि इस बार भारत से 4500 लोग हज पर जा सकते हैं. कोरोना से पहले करीब 2 लाख भारतीय मुसलमान हर साल हज करने जाया करते थे.


इस बार भी इंडोनेशिया के लोग नहीं कर पाएंगे हज यात्रा

इंडोनेशिया ने गुरुवार को एलान किया कि उनके देश के लोग इस साल भी कोरोना संक्रमण के चलते हज यात्रा में शामिल नहीं होंगे. बता दें कि इंडोनेशिया वो देश है, जहां से हर साल सबसे ज्यादा लोग हज करने के लिए सऊदी अरब जाया करते हैं. हालांकि कोरोना के चलते सरकार ने इस बार भी इस पर रोक लगा दी है.

सऊद अरब ने अभी तक हज यात्रा को लेकर कोई कोई गाइडलाइंस जारी नहीं की है. इसके अलावा सऊदी अरब ने देशों के कोटा का एलान भी नहीं किया है. साल 2019 में इंडोनेशिया के लिए सऊदी अरब ने 231,000 लोगों का कोटा तय किया था.


सऊदी अरब में नहीं थम रहे कोरोना के केस

आपको बता दें कि सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अरब न्यूज़ के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण के चलते 16 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद वहां मौतों का कुल आंकड़ा 7,440 तक जा पहुंचा है. 

सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 1,144 नए कोरोना के केस सामने आए हैं. इन नए मामलों के बाद अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 456,562 तक पहुंच गया है. फिलहाल सऊदी अरब में 9663 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 1539 मरीज़ों की हालत गंभीर बताई गई है.

नए कानून नहीं माने तो Twitter को भुगतने होंगे परिणाम, आपत्तिजनक पोस्ट के लिए यूजर कर सकेंगे मानहानि का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget