एक्सप्लोरर

हैकर्स ने TRAI चीफ के खाते में जमा किया ₹1, UIDAI ने खारिज किया दावा, जानें अबतक की बड़ी बातें

एथिकल हैकर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपना 12 अंकों का आधार नंबर सार्वजनिक करने की चुनौती है. आधार नंबर के संभावित दुरुपयोग को लेकर आर. एस. शर्मा और कुछ ट्विटर उपयोगक्ताओं के बीच बड़ा विवाद छिड़ा हुआ है.

नई दिल्ली: ट्राई चीफ आरएस शर्मा की बैंक डिटेल्स होने का दावा करने वाले एथिकल हैकर्स ने आरएस शर्मा के बैंक खाते में एक रुपए जमा करने का दावा किया है. ट्राई चेयरमैन आर एस शर्मा ने ट्विटर पर अपना आधार नम्बर डालकर ये चुनौती दी थी कि कोई उनका निजी डेटा निकाल कर दिखाए. इसके बाद फ्रांस के एथिकल हैकर्स ने शर्मा का मोबाइल नम्बर और पैन नम्बर ट्विटर पर डाल कर दावा किया था कि आधार नम्बर से निजी जानकारियां निकाली जा सकती हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ‘’ एथिकल हैकर्स ने आरएस शर्मा को आधार से जुड़ी भुगतान एप्स भीम और पेटीम के जरिए 1 रुपए भेजे जाने के स्क्रीनशॉट के साथ ट्रांजैक्शन आईडी भी पोस्ट की है.’’ जानें इस मामले में अबतक क्या-क्या हुआ है? आरएस शर्मा ने ट्विटर पर दी थी चुनौती आधार नंबर के संभावित दुरुपयोग को लेकर आर. एस. शर्मा और कुछ ट्विटर उपयोगक्ताओं के बीच बड़ा विवाद छिड़ा हुआ है. दरअसल ट्राई प्रमुख ने कल ट्विटर पर अपना आधार नंबर सार्वजनिक तौर पर जारी करते हुये खुली चुनौती दी थी कि क्या केवल आधार नंबर जानने से ही कोई उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है. इसके बाद ट्विटर इस्तेमाल करने वालों के बीच खुली जंग छिड़ गई और इनमें कईयों ने शर्मा की व्यक्तिगत जानकारी, पैन, मोबाइल नंबर, घर का पता इत्यादि बताना शुरू कर दिया. शर्मा के समर्थन में कूदा यूआईडीएआई भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने ट्राई प्रमुख आर.एस. शर्मा के बचाव में उतरते हुये कहा कि शर्मा की जो व्यक्तिगत जानकारी ट्विटर पर डाली जा रही है, वह आधार डाटाबेस अथवा उसके सर्वर से नहीं ली गई है. इस बारे में डाटाबेस को हैक किये जाने के जो दावे किये जा रहे हैं वह जानकारी गूगल सर्च पर आसानी से उपलब्ध है. इसके लिये 12 अंकों के विशिष्ट पहचान संख्या की आवश्यकता भी नहीं है. यूआईडीएआई ने कहा है कि शर्मा पिछले कई दशकों से सरकारी सेवा में हैं और उनके बारे में काफी कुछ जानकारी गूगल सर्च तथा कई अन्य साइट पर उपलब्ध है. शर्मा का व्यक्तिगत ब्यौरा, उनके घर का पता, जन्म तिथि, फोटो, मोबाइल नंबर, ई-मेल पता आदि ये तमाम जानकारियां आधार नंबर के बिना भी गूगल पर केवल सामान्य खोज करने से उपलब्ध हो जायेगी. हैकर्स ने पीएम मोदी को भी दी खुली चुनौती एथिकल हैकर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपना 12 अंकों का आधार नंबर सार्वजनिक करने की चुनौती है. एल्डरसन ने एक ट्वीट कर कहा है, ‘’अगर पीएम मोदी के पास कोई आधार कार्ड है तो वे इसका नंबर सार्वजनिक करें.’’ यह भी पढ़ें- दिल्ली में बाढ़ का खतरा: खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना, NDRF अलर्ट पर असम के 1. 40 करोड़ लोगों को आज अपनी नागरिकता का चलेगा पता? सुरक्षाबलों की 220 कंपनिया तैनात सावन का पहला सोमवार आज, देशभर के शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता आधार से नहीं लीक हुईं ट्राई प्रमुख की निजी जानकारियां, फ्रेंच हैकर का दावा गलत: UIDAI
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget