एक्सप्लोरर

बच्चों पर ज्यादा अटैक कर रहा H3N2, ICU में हो रहे भर्ती, दवा से नहीं मिल रहा फायदा

H3N2 Virus Effects On Children: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के आंकड़ों के मुताबिक बच्चों में इन्फ्लूएंजा वायरस H3N2 के मामले बढ़े हैं. संक्रमण के चलते बच्चे आईसीयू में ज्यादा भर्ती हो रहे हैं.

H3N2 Virus Affecting Children: डॉक्टरों ने बच्चों में H3N2 के संक्रमण में अचानक बढ़ोतरी पर फिक्र जताई है. खासकर 5 साल से कम उम्र के बच्चे इसकी गिरफ्त में अधिक आ रहे हैं. इस वजह से अस्पतालों के आईसीयू ( ICU) में वो अधिक एडमिट हो रहे हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मरीजों में से अधिकांश दवा विशेष तौर से एंटीबायोटिक दवाओं को रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं. बच्चों में H3N2 वायरस के मामलों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है.

17% पॉजिटिव मामले
पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) के आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से पुणे में लिए गए 2,529 सैंपल में से 428 (लगभग 17%) पॉजिटिव आए हैं. फरवरी के दूसरे पखवाड़े में H3N2 मामलों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई थी. 

बच्चों में बढ़ता संक्रमण
पुणे स्थित भारती अस्पताल का चाइल्ड मेडिकल आईसीयू पिछले 4-6 सप्ताह से भरा हुआ है. इसमें सबसे ज्यादा शैशवावस्था से 5 साल की उम्र के बच्चे हैं. इनमें कुछ को दिल की समस्या और ब्लड प्रेशर में भी दिक्कत रिपोर्ट की गई है. इन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत भी पड़ती है. H3N2 के अलावा एडिनोवायरस के चलते भी बच्चे में आईसीयू में भर्ती हुए हैं.

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन्फ्लूएंजा वायरस के टाइप A के सबटाइप H3N2 के बाकी वेरिएंट की तुलना में अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं. गंभीर सांस की बीमारी वाले मरीजों में 92 प्रतिशत में बुखार, 86 प्रतिशत में खांसी, 27 प्रतिशत में सांस फूलना और 16 प्रतिशत में घरघराहट की शिकायत देखी गई है. गंभीर सांस की समस्या वाले लगभग 10% रोगियों को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है जबकि 7% को आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत पड़ती है. 

बच्चों में लक्षण
H3N2 संक्रमण वाले बच्चों में सबसे आम लक्षण तेज बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसे बच्चों के ठीक होने की अवधि लगभग 7-8 दिन होती है. कुछ मामलों में, जहां बच्चा कुपोषित है या उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, बुखार कम होने में लगभग 10 दिन लग सकते हैं.

एक्सपर्ट के मुताबिक, संक्रमित बच्चों में 101-104 डिग्री फॉरेनहाइट तक बुखार देखा गया है. 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे इस वायरस की गिरफ्त में आसानी से आ रहे हैं.  उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत होती है. अधिकांश बच्चे एंटीबायोटिक दवाओं का रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं.

कई राज्यों में अलर्ट
वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को एडवाइजरी जारी की थी. कई राज्यों में इसे लेकर अलर्ट और गाइडलाइन जारी की गई है. H3N2 इन्फ्लूएंजा के तेजी से फैलने के बारे में चेतावनी देते हुए पद्म श्री डॉ. रणदीप गुलेरिया ने सोमवार (13 मार्च) को कहा कि लोगों को फेस मास्क का उपयोग करने और लगातार हाथों को सैनिटाइज करने की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि सभी को वैक्सीन लगाई जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें

हल्के में नहीं लें H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस, गुजरात में पहली मौत, अब तक देश में 7 लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूगा', प्रेस कॉन्फेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूगा', प्रेस कॉन्फेंस में बोले राहुल गांधी
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
Embed widget