एक्सप्लोरर

H3N2 Influenza Virus: पुडुचेरी में सामने आए H3N2 वायरस के 79 मामले, अस्पतालों में किए गए बंदोबस्त, स्वास्थ्य विभाग ने बताया बचाव का उपाय

H3N2 Influenza Virus Cases: पुडुचेरी में H3N2 वायरस से संक्रमित 70 से ज्यादा लोगों के मामले सामने आए हैं. बढ़ते मामलों की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कसी है. अस्पतालों में व्यवस्था की गई है.

H3N2 Influenza Virus Cases in Puducherry: देश में मौसमी इंफ्लूएंजा (Influenza) के मामले बढ़ते जा रहे हैं. केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी (Puducherry) में अब तक इंफ्लूएंजा के सब-टाइप H3N2 वायरस से संबंधित 79 मामले सामने आए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने शनिवार (11 मार्च) को एक स्वास्थ्य अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी. 

पुडुचेरी के चिकित्सा सेवा निदेशक जी श्रीरामुलु (G Sriramulu) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में 4 मार्च तक सामने आए H3N2 से संक्रमित लोगों के बारे में जानकारी दी. साथ ही बताया कि अब तक इस वायरस के कारण प्रदेश में किसी ने जान नहीं गंवाई है. 

'घबराने की जरूरत नहीं'

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बढ़ते मामलों पर नजर रखने के लिए अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्था की गई है. अस्पतालों में बाह्य रोगी विभागों (OPD) में विशेष बूथ खोले गए हैं और इन्फ्लूएंजा के लक्षणों वाले लोगों के लिए इलाज उपलब्ध कराया गया है.

H3N2 वायरस से बचाव के उपाय

श्रीरामुलु ने कहा, ''वायरस न फैले, इसके लिए हमने सावधानी वाले सभी कदम उठाए हैं.'' अधिकारी ने लोगों को सलाह दी है कि वे कोविड वाले दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिसमें हाथ धोना, फेस मास्क पहनना और भीड़-भाड़ वाली जहगों से बचना शामिल है. अधिकारी ने यह भी कहा कि आईसीएमआर की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मार्च के अंत तक एच3एन2 के मामले कम हो जाएंगे.

H3N2 वायरस और इसके लक्षण

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, एच3एन2 एक नॉन-ह्यूमन इन्फ्लूएंजा वायरस है जो आमतौर पर सूअरों में फैलता है और इंसानों को संक्रमित करता है. इसके लक्षण मौसमी फ्लू वायरस से मेल खाते हैं. इससे संक्रमित होने पर बुखार आ सकता है. श्वसन संबंधी लक्षण भी दिख सकते हैं जैसे कि खांसी आना या नाक बहना और इसके अलावा शरीर में दर्द, मतली, उल्टी या दस्त जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं.

बता दें कि देश में अब तक H3N2 वायरस से संक्रमित दो लोगों की मौत हुई है. केंद्र सरकार ने राज्यों को सलाह दी है कि वायरस को लेकर सतर्क रहें और निगरानी के लिए प्रभावी कदम उठाएं.

यह भी पढ़ें- H3N2 हुआ जानलेवा, अब तक दो की मौत, जानें कितना खतरनाक है यह वायरस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget