एक्सप्लोरर

Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी मुद्दे पर आरएसएस ने क्या कहा? जानें

Gyanvapi Mosque Case: RSS के संवाद प्रकोष्ठ इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने इस विषय पर विचार व्यक्त किये.

Gyanvapi Mosque Case: काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद मुद्दे पर जारी विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने बुधवार को कहा कि तथ्यों को सामने आने देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि सच्चाई को अधिक समय तक छिपाया नहीं जा सकता. आरएसएस के संवाद प्रकोष्ठ इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने इस विषय पर विचार व्यक्त किये.

उन्होंने कहा, ''कुछ तथ्य हैं जो सामने आ रहे हैं. मेरा मानना है कि तथ्य को सामने आने देना चाहिए. किसी भी स्थिति में सच्चाई सामने आयेगी ही.'' आंबेकर ने कहा, ''आप कितने समय तक सच को छिपायेंगे? मेरा मानना है कि ऐतिहासिक तथ्यों को सही परिप्रेक्ष्य में समाज के सामने आना चाहिए.'' उन्होंने कहा कि वह समझते हैं कि ज्ञानवापी मुद्दे का तथ्य सामने आने दिया जाना चाहिए एवं सच्चाई को अपना रास्ता तलाशने देना चाहिए. 

शिवलिंग की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री हुए भावुक
गौरतलब है कि मस्जिद, प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर के करीब स्थित है. इसकी दीवार से लगी प्रतिमाओं के समक्ष दैनिक पूजा अर्चना करने संबंधी हिन्दू महिलाओं के एक समूह की याचिका पर एक स्थानीय अदालत सुनवाई कर रही है. समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि जब उन्हें मस्जिद में शिवलिंग पाये जाने की जानकारी मिली तब वह भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि वह वाराणसी में ही थे, जब यह घटनाक्रम चल रहा था और वह भावुक हो गए. बालियान ने कहा कि जब किसी पत्रकार ने उन्हें बताया कि कई सदी से नंदी शिवजी का इंतजार कर रहे थे, तब उनकी आंखें भर आईं.

संघ प्रमुख ने ज्ञानवापी और शाही ईदगाह पर कही थी ये बात
आरएसएस के प्रचार प्रमुख आंबेकर की यह टिप्पणी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि नौ नवंबर 2019 को जब उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में राम मंदिर मामले में फैसला दिया था, तब ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा स्थित शाही ईदगाह मामले में एक सवाल के जवाब में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि संघ ऐतिहासिक कारणों से रामजन्मभूमि आंदोलन से एक संगठन के तौर पर जुड़ा था, यह अपवाद था. उन्होंने कहा था कि अब हम मानव विकास के साथ जुड़ेंगे.

यह भी पढ़ेंः 

Mundka Fire Case: AAP का BJP पर हमला, कहा- MCD केंद्र के अधीन, गृहमंत्री करें दोषियों पर कार्रवाई

Muslim Personal Law Board के सदस्य बोले, 'ज्ञानवापी ही नहीं मथुरा और बाकी मस्जिदों पर भी विवाद खड़ा कर दिया गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नहीं ले जा सकेंगे स्मार्टफोन, विजय सरकार ने किया बैन
तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नहीं ले जा सकेंगे स्मार्टफोन, विजय सरकार ने किया बैन
जाते-जाते कहर बरपा रहा मॉनसून, यूपी-दिल्ली के अलावा कई राज्यों में आज भारी बारिश
जाते-जाते कहर बरपा रहा मॉनसून, यूपी-दिल्ली के अलावा कई राज्यों में आज भारी बारिश
फर्जी टोल वसूली मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 7 राज्यों में छापेमारी
फर्जी टोल वसूली मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 7 राज्यों में छापेमारी
Xप्लेन: SIR में जितने नाम कटे उतने मतदाता दुनिया के 180 देशों में नहीं, डेटा देखें
Xप्लेन: SIR में जितने नाम कटे उतने मतदाता दुनिया के 180 देशों में नहीं, डेटा देखें

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना! बोलीं- सत्ता के लिए नहीं, 'लोगों के लिए जाऊंगी वापस'
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना! बोलीं- सत्ता के लिए नहीं, 'लोगों के लिए जाऊंगी वापस'
यूपी में बारिश से बिगड़े हालात, उफान पर नदियां, मंडराया बाढ़ का खतरा
यूपी में बारिश से बिगड़े हालात, उफान पर नदियां, मंडराया बाढ़ का खतरा
ईरान के शादी वाले घर में जाकर गिरा अमेरिकी ड्रोन, 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
ईरान के शादी वाले घर में जाकर गिरा अमेरिकी ड्रोन, 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
टीम इंडिया में अचानक हुए 8 बदलाव, BCCI ने बदल दी आधी से ज्यादा टीम
टीम इंडिया में अचानक हुए 8 बदलाव, BCCI ने बदल दी आधी से ज्यादा टीम
'रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा', जौहर विवाद के बाद स्वरा भास्कर ने दी सफाई
'रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा', ट्रोलिंग के बाद स्वरा भास्कर ने दी सफाई
'होर्मुज पर हमारा कब्जा', ईरान पर अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप का दावा
'होर्मुज पर हमारा कब्जा', ईरान पर अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप का दावा
पटना शराब कांड: ये तो LOVE वाला मामला! 4 मौतों के राज से पर्दा उठा
पटना शराब कांड: ये तो LOVE वाला मामला! 4 मौतों के राज से पर्दा उठा
खराब सड़क के चलते 11 किमी तक खाट पर ढोया मरीज- भड़के यूजर्स
खराब सड़क के चलते 11 किमी तक खाट पर ढोया मरीज- भड़के यूजर्स
Embed widget