एक्सप्लोरर

Malik vs Wankhede: परिवार के खिलाफ फिर बयानबाजी से भड़के समीर वानखेड़े के पिता, नवाब मलिक के खिलाफ दोबारा लगाई बॉम्बे HC से गुहार

Malik vs Wankhede: नवाब मलिक ने यह भी आरोप लगाया था कि समीर वानखेड़े बेशकीमती घड़ी, कपड़े और जूते पहनते हैं. उन्होंने संपत्ति को लेकर भी समीर वानखेड़े पर सवाल उठाए थे.

Nawab Malik vs Sameer Wankhede: आर्यन खान ड्रग्स केस की जांच के बाद सुर्खियों में आए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के ऑफिसर समीर वानखेड़े के पिता ने एक बार फिर से महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट से गुहार लगाई है. समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने अपने परिवार के खिलाफ फिर से बयानबाजी करने का नवाब मलिक के ऊपर आरोप लगाया है.

इससे पहले, नवाब मलिक ने हाईकोर्ट का फैसला आने तक वानखेड़े परिवार पर किसी तरह की कोई टिप्पणी न करने का आश्वासन दिया था. गौरतलब है कि समीर वानखेड़े के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक की तरफ से ड्रग्स केस में वसूली करने का आरोप लगाया गया था. इसके साथ ही उन्होंने फर्जी सार्टिफिकेट के जरिए नौकरी पाने का भी आरोप समीर वानखेड़े के ऊपर लगाया था. नवाब मलिक ने यह भी आरोप लगाया था कि समीर वानखेड़े बेशकीमती घड़ी, कपड़े और जूते पहनते हैं. उन्होंने संपत्ति को लेकर भी समीर वानखेड़े पर सवाल उठाए थे.

इससे पहले, एनसीबी के रिजनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने सोमवार को डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक का दौरा किया. इसके बाद में, वानखेड़े ने संवाददाताओं से कहा कि वह "सच्चाई के लिए लड़ने" के लिए आंबेडकर से प्रेरित हैं और उन्होंने इसे जीतने का विश्वास व्यक्त किया, जबकि एक समाचार चैनल से बात करते हुए, मलिक ने वानखेड़े का नाम लिए बिना कहा कि यह उनके द्वारा छेड़ी गई लड़ाई का प्रभाव है कि "कुछ लोग" 'चैत्यभूमि' पर आने लगे हैं, जहां आंबेडकर का अंतिम संस्कार किया गया था.

इस साल अक्टूबर में वानखेड़े ने एक क्रूज जहाज पर छापेमारी की थी और दावा किया था कि जहाज पर से मादक पदार्थ जब्त किए गए. इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और कुछ अन्य लोग आरोपी हैं. छापेमारी के बाद, मलिक ने वानखेड़े के खिलाफ कई आरोप लगाए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि एनसीबी अधिकारी जन्म से मुस्लिम थे और सरकारी नौकरी पाने के लिए एक फर्जी प्रमाण पत्र पेश किया. उन्होंने दावा किया था कि वानखेड़े अनुसूचित जाति के नहीं हैं. वानखेड़े ने इन आरोपों से इनकार किया था.

वानखेड़े ने सोमवार को यहां दादर इलाके में स्थित स्मारक 'चैत्यभूमि' पर भारतीय संविधान के निर्माता और समाज सुधारक आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी. एनसीबी अधिकारी ने बाद में संवाददाताओं से कहा, “बाबासाहेब (आंबेडकर) हमारी प्रेरणा हैं. आज का दिन हमें हमारे चल रहे 'संघर्ष' (लड़ाई) में प्रोत्साहित करेगा. मैं यहां (चैत्यभूमि पर) उनकी पुण्यतिथि पर आया हूं...उनकी विचारधारा का मुझ पर बहुत प्रभाव है. वह एकमात्र प्रेरणा हैं."

ये भी पढ़ें:

2 years of MVA Govt: नवाब मलिक का बीजेपी पर हमला, बोले- सरकार का काम जनता को संतुष्ट करना है शोर मचाना नहीं

Nawab Malik: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक बोले- मेरे घर की हो रही रेकी, मुझे फंसाने की है कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget