एक्सप्लोरर

प्रद्युम्न मर्डर: पिंटो परिवार पर गिरफ्तार की तलवार, गुरुग्राम रायन स्कूल का होगा अधिग्रहण!

रायन स्कूल के मालिकों पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है. आगस्टीन पिंटो, ग्रेसी पिंटो और रायन पिंटो के पास गिरफ्तारी से बचने के लिए आज शाम पांच तक का समय है.

मुंबई/गुरुग्राम: प्रद्युम्न मर्डर केस के सिलसिले में रायन स्कूल के मालिकों की आज गिरफ्तारी हो सकती है. कल ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की थी. हालांकि, अदालत ने शुक्रवार शाम 5 बजे तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी. रायन स्कूल में अनियमितता को देखते हुए हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम वाले रायन स्कूल के अधिग्रहण की चेतावनी दी है.

गुरुग्राम के भोंडसी में जिस रायन स्कूल में सात साल के मासूम प्रद्युम्न की हत्या हुई थी, अब उस स्कूल पर सरकारी अधिग्रहण की तलवार लटक रही है यानी हरियाणा सरकार उसे अपने कब्जे में ले सकती है.

स्कूल का अधिग्रहण कर सकती है सरकार

हरियाणा शिक्षा विभाग में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी केके खंडेलवाल के मुताबिक, रायन स्कूल में कई लापरवाहियां उजागर हुई हैं, जिस पर एक्शन लेते हुए सरकार स्कूल का अधिग्रहण कर सकती है. रायन स्कूल को एक और मौका दिया जाए या नहीं इस पर आज हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा बैठक के बाद फैसला लेंगे.

आज गिरफ्तार होंगे रायन स्कूल के मालिक?

रायन स्कूल के मालिकों पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है. आगस्टीन पिंटो, ग्रेसी पिंटो और रायन पिंटो के पास गिरफ्तारी से बचने के लिए आज शाम पांच तक का समय है.

कल बॉम्बे हाईकोर्ट ने तीनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी और आज शाम पांच बजे तक का मोहलत दी थी. शाम 5 बजे से पहले तक पंजाब और हरियाणा कोर्ट उन्हें अग्रिम जमानत दे देता है तो वो गिरफ्तारी से बच सकते हैं.

मुंबई पुलिस कमिश्नर के पास जमा कराया पासपोर्ट

पूर्व अटॉर्नी जनरल और वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी पिंटो परिवार के वकील के रूप में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में उनकी पैरवी करेंगे. हाईकोर्ट के आदेश पर कल रात पिंटो फैमिली ने अपना पासपोर्ट मुंबई पुलिस कमिश्नर के पास जमा करा दिया है.

हरियाणा पुलिस मर्डर केस की जांच में जुटी हुई है. कल रात भी रायन स्कूल के सभी टीचरों ने हरियाणा पुलिस की SIT ने पूछताछ की. SIT ने वैसा ही माहौल बनाने की कोशिश की जैसा कि 8 सितंबर को प्रद्युम्न के मर्डर से पहले था.

प्रद्युम्न के परिवार को अभी भी यकीन है कि उनके बेटे की हत्या की पीछे सिर्फ बस कंडक्टर अशोर नहीं है बल्कि कोई और भी है. फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है, लेकिन प्रद्युम्न के माता-पिता सीबीआईजांच की मांग कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
'चुनावी राज्यों से Gen Z तक', नितिन नवीन की प्रभारियों संग मीटिंग में बनी ये स्ट्रेटजी
'चुनावी राज्यों से Gen Z तक', नितिन नवीन की प्रभारियों संग मीटिंग में बनी ये स्ट्रेटजी
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में SC की एंट्री, रिजल्ट पर लगाई रोक
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में SC की एंट्री, रिजल्ट पर लगाई रोक

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
CM उमर अब्दुल्ला का तंज, 'ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दें'
CM उमर अब्दुल्ला का तंज, 'ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दें'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget