एक्सप्लोरर

गुड़गांव पुलिस का दावाः गुस्से की वजह से गार्ड महिपाल ने जज की पत्नी और बेटे को मारी गोली

पुलिस के मुताबिक डांट को सुनने और नोकझोंक के बाद महिपाल अचानक जज के बेटे के साथ पहले मारपीट करता है और जब उसकी मां बचाव करती हैं तो दोनों पर गोली चला देता है.

नई दिल्लीः गुरुग्राम के जज की पत्नी और बेटे पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गुड़गांव पुलिस अब दावा कर रही है कि घटना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा नहीं बल्कि अचानक आये गुस्से की वजह से अंजाम दी गई.

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक 13 अक्टूबर को दोपहर करीबन 3:15 के आसपास जज की पत्नी और बेटा बाजार आता है और महिपाल गाड़ी चला कर लाता है. इसके बाद जज की पत्नी और बेटा बाजार में खरीदारी चलने करने चले जाते हैं लेकिन जब वापस आते हैं तो महिपाल वहां पर नहीं होता और गाड़ी की चाभी भी महिपाल के पास होती है. गाड़ी बंद देखकर वो लोग महिपाल को फोन करते हैं और जब महिपाल वापस आता है तो उसको इसी बात को लेकर डांटते हैं. पुलिस के मुताबिक इसी डांट को सुनने और नोकझोंक के बाद महिपाल अचानक जज के बेटे के साथ पहले मारपीट करता है और जब उसकी मां बचाव करती हैं तो दोनों पर गोली चला देता है.

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक महिपाल एक शातिर अपराधी के तौर पर पेश आता रहा है. पहले घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया लेकिन जब बाद में पुलिस की गिरफ्त में आया यह दिखाने की कोशिश करने लगा कि जैसे वह कोई मनोरोगी है. पुलिस घटना के दौरान महिपाल ने शैतान और शैतान की मां का जिक्र भी सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए ही किया था और इसकी कोई और वजह फिलहाल निकल कर सामने नहीं आई है.

पुलिस के सामने सवाल यह भी था कि क्या महिपाल ने धर्म परिवर्तन भी किया है क्योंकि शुरुआत में कुछ ऐसे तथ्य थे जिसके आधार पर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ाई. हालांकि अब तक की जांच के मुताबिक पुलिस धर्मांतरण की बात को सिरे से नकार रही है पुलिस ने साफ कर दिया है कि धर्मांतरण जैसी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है.

सूत्रों ने बताया कि धर्मांतरण तो नहीं लेकिन वह ईसाई धर्म से जुड़े लोगों के संपर्क में था जिनके साथ मिलकर वह पोंजी स्कीम चला रहा था. फेसबुक पर जो डॉट्स वाली चिट्ठी मिली थी उसका लिंक भी उसी से निकला है. पुलिस ने अब तक की जांच के आधार पर यह साफ कर दिया है इसके पीछे कोई साजिश नहीं थी और अचानक आवेश में आकर महिपाल ने इस घटना को अंजाम दिया. लेकिन वजह क्या हो सकती है इस पर फिलहाल पुलिस अभी अपनी तफ्तीश आगे बढ़ा रही है, और इन्हीं वजहों में से एक वजह पारिवारिक विवाद भी बताई जा रही है.

पुलिस की मानें तो इस मामले में अब तक सामने आए सबूत गवाह और तथ्यों के आधार पर यही पता चल रहा है कि महिपाल ने अचानक अपना आपा खोया और इस घटना को अंजाम दिया. फिलहाल अब तक कोई और ऐसी ठोस वजह सामने नहीं आई है जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि एक घटना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी. लेकिन सवाल यही है कि क्या यह केस इतना ही आसान है जितना पुलिस दिखा और बता रही है या फिर अभी भी कई ऐसे सवाल है जिनका जवाब सामने नहीं आ पाया है.

गुरुग्राम गोली कांड: पुलिस के हाथ लगी हत्यारे गार्ड की 7 डॉट वाली FB पोस्ट, इसमें छुपा हो सकता है कत्ल का राज़ गुरुग्राम हत्या मामला: जज का बेटा ब्रेन डेड, गोली मारने वाला सिक्योरिटी गार्ड बर्खास्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
रांची में आंदोलनकारी छात्रों को राहुल का फोन, बोले- झारखंड सरकार से करूंगा बात
रांची में आंदोलनकारी छात्रों को राहुल का फोन, बोले- झारखंड सरकार से करूंगा बात
लव मैरिज रोकने हमला, बेटे ने लगाए विधायक प्रकाश पर गंभीर आरोप
लव मैरिज रोकने हमला, बेटे ने लगाए विधायक प्रकाश पर गंभीर आरोप

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget