एक्सप्लोरर

गुजरात सरकार का नवरात्रि के दौरान स्कूलों की 9 दिनों की छुट्टियों का एलान, विरोध शुरू

बच्चों को अगले दिन स्कूल जाने की चिंता न हो और वो गरबा का पूरी तरह आनंद ले सकें इसके लिए स्कूलों में छुटटियों की घोषणा की गई है.

नई दिल्लीः गुजरात सरकार के एक फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है. गुजरात सरकार ने राज्य में नवरात्रि के दौरान स्कूलों की 9 दिनों की छुट्टी करने का एलान किया है. राज्य सरकार का मानना है कि गुजरात में नवरात्रि के दौरान रात में गरबा खेलने के लिए बच्चों को पूरी तह छूट मिलनी चाहिए. बच्चों को अगले दिन स्कूल जाने की चिंता न हो और वो गरबा का पूरी तरह आनंद ले सकें इसके लिए स्कूलों में छुटटियों की घोषणा की गई है. बताया जा रहा है कि इसके एवज में राज्य में दीवाली की छुट्टियां कम की जाएंगी.

हालांकि इस फैसले का मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के गृहनगर राजकोट में ही विरोध शुरू हो गया है. स्कूल-कॉलेजों में मिनी अवकाश देने के फैसले का खुद स्कूलों ने विरोध करना शुरू कर दिया है और उनका कहना है कि इससे स्कूलों में पाठ्यक्रम पूरा करने में कठिनाई होगी.

राजकोट के लगभग 400 निजी स्कूल प्रशासकों ने फैसला लिया है कि वो मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के सामने अपना विरोध प्रस्तुत करेंगे. राजकोट के सेल्फ फाइनेंस स्कूल एसोसिएशन समेत कई स्कूल और स्थानीय लोग भी इस मिनी अवकाश का विरोध कर रहे हैं.

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने स्कूलों में नवरात्रि के दौरान छुट्टी की घोषणा से दो दिन पहले कहा था, उन्हें इस मामले के बारे में पता नहीं था. मुख्यमंत्री के सामने राज्य और कैबिनेट रैंक मंत्री विभाविरबेन देव और शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नवरात्रि के दौरान मिनी अवकाश की आधिकारिक घोषणा की घोषणा की थी.

राजकोट के सेल्फ फाइनेंस स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पटेल ने कहा, 'हम मिनी अवकाश का विरोध करने के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के सामने जाएंगे' और यदि स्कूलों में नवरात्रि की छुट्टी रद्द नहीं की जाएगी, तो राजकोट जिले के 400 से ज्यादा निजी स्कूल नवरात्रि के दौरान अपनी शिक्षा जारी रखेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget