एक्सप्लोरर

स्कूली बच्चों से सीएए के समर्थन में लिखाए गए पोस्ट कार्ड, विवाद हुआ तो स्कूल ने पल्ला झाड़ा

जानकारी के मुताबिक 800 छात्रों ने सीएए के पक्ष में चिट्ठी लिखी थी. प्रिंसीपल अर्चित भट्ट ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनसे बुधवार को संपर्क किया था.

गुजरात के अहमदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां स्कूली छात्रों से सीएए के सपोर्ट में पोस्टकार्ड लिखाए गए. बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस हफ्ते की शुरूआत में खाली पोस्टकार्ड बांटे थे. जानकारी के मुताबिक 800 छात्रों ने सीएए के पक्ष में चिट्ठी लिखी थी. प्रिंसीपल अर्चित भट्ट ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनसे बुधवार को संपर्क किया था.

उन्होंने कहा- हमने छात्रों को सीएए के बारे में बताया था और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पोस्टकार्ड दिए थे. पार्टी ने घाटलोडिया विधायक भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में एक मीटिंग रखी थी जिसमें तय किया गया कि स्कूलों में सीएए के बारे में जानकारी दी जाएगी.

2018 में 50 लाख से अधिक अपराध हुए दर्ज, महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले भी बढ़े

ये पोस्टकार्ड जब छात्र घर ले गए तो उनके परिजनों को इस बारे में जानकारी मिली. बच्चों ने अपने परिवार वालों को बताया कि टीचरों ने उन्हें ब्लैकबोर्ड पर संदेश लिखाया और इस संदेश को पोस्टकार्ड पर लिख कर पीएमओ के पते पर भेजने को कहा.

कुछ परिवार के लोगों ने मीडिया को बताया कि उनके बच्चे अभी काफी छोटे हैं और इतने गंभीर मुद्दे को समझने में सक्षम नहीं हैं लेकिन फिर भी उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है जो हमें मंजूर नहीं है.

UPDATES: कई नए फीचर्स लॉन्च करने वाला है व्हाट्सएप, जानिए इन फीचर्स के बारे में

परिजनों ने कहा कि आखिर बच्चों से ऐसा पोस्टकार्ड क्यों लिखाया जा रहा है. कुछ बच्चों के परिवारीजनों का आरोप है कि जो बच्चे इंटरनल की परीक्षा में बैठने वाले हैं उनसे कहा गया कि अगर वे लोग पोस्टकार्ड नहीं लिखेंगे तो उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा.

इस सब विवाद के बाद बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंचे और विरोध दर्ज कराया जिसके बाद पोस्टकार्ड वापस ले लिए गए और परिवार के लोगों से स्कूल ने खेद भी व्यक्त किया. स्कूल की ओर से कहा गया कि गलतफहमी के कारण ऐसा हुआ है और अब मामले को सुलझा लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, ISIS के 9 आरोपियों पर चार्जशीट
ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, ISIS के 9 आरोपियों पर चार्जशीट
‘धौंस जमाने वाले से मुकाबले का...’, ट्रंप के साइन किए कानून पर बोली कांग्रेस
‘धौंस जमाने वाले से मुकाबले का...’, ट्रंप के साइन किए कानून पर बोली कांग्रेस
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
Embed widget