एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए फिर नामांकन दाखिल करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर, जानें कब खत्म हो रहा कार्यकाल

Rajya Sabha: तीन राज्यों की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है, जिसके लिए 24 जुलाई को वोटिंग होगी.

S. Jaishankar: केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर सोमवार (10 जुलाई, 2023) को गुजरात राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. कुल 10 राज्यसभा सीटों पर इसी महीने चुनाव होना है, जिसमें गुजरात की तीन सीटें शामिल हैं. इनमें से एक सीट के लिए जयशंकर कल दोपहर 12 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे. अगस्त में उनका राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है.

जयशंकर के अलावा, गुजरात से राज्यसभा सांसद दिनेश जेमलभाई अनावडीया और लोखंडवाला जुगल सिंह का भी कार्यकाल 18 अगस्त को खत्म हो रहा है. उधर, कांग्रेस ने गुजरात राज्यसभा चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है. कांग्रेस ने कहा कि वह इस बार चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी क्योंकि राज्य विधानसभा में उसके पास ज्यादा सीटें नहीं हैं. गुजरात में कांग्रेस अध्यक्ष मनीष दोषी ने बताया कि पार्टी ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में अच्छे आंकड़े हासिल नहीं किए हैं इसलिए इस बार फैसला लिया है कि आने वाले राज्यसभा चुनाव में पार्टी हिस्सा नहीं लेगी.

इन राज्यों में होना है राज्यसभा चुनाव
देश के तीन राज्यों की कुल 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है. जिन राज्यों में चुनाव होना है, उनमें गुजरात, गोवा और पश्चिम बंगाल शामिल है. पश्चिम बंगाल की 6, गोवा की 1 और गुजरात की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होगा. गोवा में विनय तेंदुलकर का कार्यकाल 28 जुलाई को खत्म हो रहा है. वहीं, डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रे, प्रदीप भट्टाचार्य और शांता छेत्री का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो जाएगा.

राज्यसभा चुनाव में शामिल होने के लिए उम्मीदवार 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं और अगर कोई अपना नाम वापस लेना चाहता है तो उसके पास 17 जुलाई तक का समय होगा. वहीं. चुनाव के लिए 6 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया गया था. इसके बाद 24 जुलाई को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना भी हो जाएगी.

राज्यसभा चुनाव में कौन करता है वोटिंग
राज्यसभा सदस्य चुनने के लिए राज्यों की विधानसभा के सदस्य वोट करते हैं लेकिन विधान परिषद के सदस्य इसमें भाग नहीं ले सकते हैं. नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार के पास 10 सदस्यों की सहमति होना भी जरूरी है.  राज्यसभा चुनाव की वोटिंग का फॉर्मुला राज्यों से जुड़ा होता है. किसी राज्य की जितनी राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है, उसमें 1 जोड़कर उस राज्य की कुल विधानसभा सीटों से भाग दिया जाता है. इसके बाद जो संख्या आती है, उसमें फिर 1 जोड़ दिया जाता है. इसके बाद जो संख्या आएगी, उम्मीदवार को जीत के लिए उतने वोटों की जरूरत होगी.

यह भी पढ़ें:
Lok Sabha Election: 2024 में बीजेपी का ये प्लान करेगा काम? पैन इंडिया मिशन पर जुटी पार्टी, NDA की बैठक में दिखेगा ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget