एक्सप्लोरर

Rajkot News: 'लचर रवैये से हो रहीं घटनाएं...', राजकोट हादसे पर मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात सरकार को घेरा

Rajkot Latest News: खरगे ने गुजरात की BJP सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार के लचर रवैये की वजह से आएदिन इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं और मासूम अपनी जान गंवाती है. सरकार दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दे

Mallikarjun Kharge Reation on Rajkot Fire Incidents: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के राजकोट में भीषण आग हादसे में 22 लोगों की मौत पर दुख जताया है. साथ ही उन्होंने शनिवार (25 मई 2024) को कहा कि इस मामले में जल्द से जल्द जवाबदेही तय होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की जरूरत है.

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि राज्य सरकार के लचर रवैये के कारण ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. राजकोट शहर में शनिवार शाम एक ‘गेमिंग जोन’ में भीषण आग लगने से बच्चों समेत कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.

घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की

मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘गुजरात के राजकोट में गेमिंग ज़ोन की भयावह त्रासदी अत्यंत पीड़ादायक है. समाचारों के अनुसार इस हादसे में अभी तक 24 लोगों की मौत हुई है, जिसमें कई मासूम बच्चे भी शामिल है. पीड़ितों के परिवारों के प्रति हम गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं.’’

खरगे ने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मेरा अनुरोध है कि वे हादसे से प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाएं ताकि पीड़ितों के इलाज और मुआवजा आदि में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

राज्य सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप

खरगे ने आरोप लगाया कि गुजरात सरकार के लचर रवैया की वजह से आए दिनों इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं और मासूम जनता अपनी जान गंवाती है. सरकार से हमारी मांग है कि हादसे में जवाबदेही जल्द से जल्द तय हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले.

पीएम मोदी ने भी जताया दुख

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायलों के लिए प्रार्थना. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है.” पीएम मोदी ने आगे लिखा, राजकोट में आग की त्रासदी ने हम सभी को दुखी किया है. मेरी थोड़ी देर पहले ही गुजरात के सीएम भूपेंद्रभाई पटेल से टेलीफोन पर बातचीत हुई. उन्होंने मुझे प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में बताया.

अमित शाह ने क्या कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, “राजकोट गेमिंग जोन में हुए हादसे से मन अत्यंत दुःखी है. इस हादसे के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई जी से बात कर जानकारी ली है. प्रशासन राहत और बचाव कार्य के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और घायलों को इलाज प्रदान करवा रहा है. इस दुःखद हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

ये भी पढ़ें

Rajkot Fire: पेट्रोल-डीजल से भड़की आग, बिना NOC चल रहा था गेम जोन...राजकोट अग्निकांड का 'काला सच' आया बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget