एक्सप्लोरर

गुजरात: दूसरे चरण में दांव पर लगी है नितिन पटेल, अल्पेश ठाकुर सहित इन दिग्गज़ों की किस्मत

गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 14 जिलों में 93 सीट के लिए वोटिंग होगी. इसी के साथ गुजरात की जनता प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर देगी. 18 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के नतीजे घोषित होंगे.

नई दिल्ली: गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 14 जिलों में 93 सीट के लिए वोटिंग होगी. इसी के साथ गुजरात की जनता प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर देगी. 18 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के नतीजे घोषित होंगे. नतीजों के पहले एबीपी न्यूज पर आज शाम चार बजे से गुजरात और हिमाचल का सबसे विश्वसनीय, सबसे भरोसेमंद और सबसे सटीक एग्जिट पोल जरूर देखिए. इसके साथ ही 18 दिसंबर, सोमवार को सबसे तेज नतीजों के लिए देखना ना भूलें एबीपी न्यूज़. गुजरात की फाइनल फाइट से पहले नेताओं को जितना पसीना बहाना था वो बहा चुके हैं. अब बारी लोकतंत्र के मालिक जनता की है. 2019 लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखे जा रहे गुजरात के हाईवोल्टेज चुनाव में आज चौदह जिलो की 93 सीटों पर उम्मीदवारों की हार-जीत की पटकथा लिखी जाएगी.. इन 93 सीटों में कई दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी है. नितिन पटेल: मेहसाणा सीट पाटीदार आंदोलन का गढ़ रहा है. गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल यहां से अपना दम दिखा रहे हैं, उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने गुजरात चुनाव से पहले ही ऐलान कर दिया था कि वो मेहसाणा से ही अगला चुनाव लड़ेंगे. जीवाभाई पटेल: पाटीदारों के प्रभाव वाले मेहसाणा से सूबे के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के सामने कांग्रेस ने पूर्व सांसद जीवाभाई पटेल को मैदान में उतारा है. अल्पेश ठाकोर: पाटण जिले की राधनपुर सीट से हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर उम्मीदवार हैं. अल्पेश इस बार गुजरात में युवा नेता के तौर पर उभरकर सामने आए हैं. आखिरी चरण के मतदान से ठीक पहले अल्पेश ने पीएम पर ताईवानी मशरूम खाने को लेकर बयान दिया था. जो कि चुनावी गलियों में खूब सुनाई दिया. माना जा रहा है कि ओबीसी वोट बैंक पर अल्पेश की अच्छी पकड़ है. लाविंगजी ठाकोर: अल्पेश के मुकाबले में बीजेपी ने पूर्व कांग्रेसी और शंकर सिंह वाघेला के करीबी लविंग जी ठाकोर को उम्मीदवार बनाया है. हाल ही में लविंग जी ठाकोर की जुबान फिसल गई थी और उन्होंने कह दिया था कि कांग्रेस आ रही है. जिसके बाद विरोधियों ने इस पर जमकर मज़े लिए. जिग्नेश मेवाणी: गुजरात में दलित आंदोलन का चेहरा बनकर उभरे युवा नेता जिग्नेश मेवाणी बनासकांठा जिले की वडगाम सीट से कांग्रेस के समर्थन ने निर्दलीय मैदान में हैं. गुजरात में दलितों के खिलाफ हुई घटना के बाद जिग्नेश दलित आंदोलन का सबसे प्रमुख चेहरा थे, जिसके साथ ही उन्होंने एक अहम बयान देकर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. जिम्नेश ने कहा था कि 'अब दलित लोग समाज के लिए ''गंदा काम" नहीं करेंगे,' यानी मरे हुए पशुओं का चमड़ा निकाला, मैला ढोना आदि...' जिग्नेश गुजरात में बीजेपी के विरोध में उभरे युवाओं में से एक हैं. विजय कुमार चक्रवर्ती: वडगाम से बीजेपी ने विजय कुमार चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया है. जय नारायण व्यास: पाटण जिले की सिद्धपुर सीट से पूर्व मंत्री जय नारायण व्यास और कांग्रेस के चंदन ठाकोर के बीच मुकाबला है प्रदीप सिंह जाडेजा: अहमदाबाद के वतवा में मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा और बिपिनचंद्र पटेल के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. ये दोनों ही गुजरात के जाने-पहचाने चेहरे हैं. अश्विन राठौड़: अहमदाबाद की ढोलका सीट से मंत्री भूपेंद्र सिंह चुड़ासमा और कांग्रेस के अश्विन राठौड़ आमने-सामने हैं सिद्धार्थ पटेल: वडोदरा की दभोई सीट से पूर्व सीएम चिमनभाई के बेटे सिद्धार्थ पटेल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. सिद्धार्थ पटेल को उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस ने यहां पर बड़ा दांव चला है. वहीं बीजेपी ने वडोदरा के कोरपोरेटर शैलेष मेहता पर दांव खेला है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
TMC Crisis: 'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget