एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: मुश्किल में जिग्नेश मेवाणी, कांग्रेस नेता ने कहा- छवि में आई है गिरावट

पाटीदार कोटा के नेता हार्दिक पटेल एवं ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर के साथ दलित वकील-कार्यकर्ता 20 साल से अधिक समय से गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ विरोधी चेहरा बनकर उभरे हैं.

वडगाम: पालनपुर-मेहसाणा नेशनल हाईवे के किनारे स्थित दो मंजिला होटल के दो छोटे कमरों में यूं तो लोगों का तांता लगा रहता है और समूचा फर्श मोटे रिम वाले चश्मे के अंदर से झांकते दाढ़ीधारी, चेहरे पर मुस्कान लिये जिग्नेश मेवाणी की तस्वीरों वाले तोरण, बैनर, पोस्टर जैसी चुनाव प्रचार सामग्री से पटा पड़ा है. लेकिन इन सबके बीच मौजूदा समीकरणों की मानें तो इस चुनाव में जिग्नेश मेवाणी के लिये रास्ते आसान नहीं हैं.

पाटीदार कोटा के नेता हार्दिक पटेल एवं ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर के साथ दलित वकील-कार्यकर्ता 20 साल से अधिक समय से गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ विरोधी चेहरा बनकर उभरे हैं. पिछले महीने के आखिर में उन्होंने घोषणा की थी कि वह उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिला के वडगाम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में खड़े हो रहे हैं. जिसके चलते कांग्रेस ने तुरंत इस सीट से अपना उम्मीदवार वापस ले लिया. यह सीट पार्टी का पारंपरिक गढ़ रहा है.

राजमार्ग के किनारे स्थित ढाबा कम होटल मेवाणी के चुनाव का मुख्यालय है और 35 साल नेता को उनके पहले चुनावी संग्राम में सफलता दिलाने के लिये यहां समूचे गुजरात एवं इसके आस पास से और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के बौद्धिक युवा कार्यकर्ताओं का जमघट लगा रहता है.

ढाई लाख की आबादी वाले इस विधानसभा क्षेत्र में करीब एक लाख मुस्लिम और दलित मतदाता हैं. मेवाणी दलितों के अगुवा के तौर पर उभरे हैं और वह उना में समुदाय के खिलाफ हुए अत्याचारों के विरुद्ध आंदोलन चला रहे हैं. उम्मीद है कि चुनाव में उन्हें दलितों का साथ मिलेगा.

एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने कहा कि हालांकि स्थानीय मुद्दों के साथ मेवाणी की छवि में अचानक गिरावट आयी है. उनके खिलाफ तीन कारक काम कर रहे हैं. मेवाणी चूंकि मेहसाणा से है इसलिए उन्हें एक बाहरी के तौर पर देखा जा रहा है और उनका आंदोलन अधिकतर सौराष्ट्र के बाहर ही रहा. कांग्रेस का एक बागी उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget