एक्सप्लोरर

Gujarat Municipal Election 2021: 6 नगर निगमों के चुनाव में 42 फीसदी मतदान, जामनगर में सबसे ज्यादा वोट पड़े

Gujarat Municipal Election 2021: चुनाव लड़ने वालों में बीजेपी से 577, कांग्रेस से 566, आप से 470, राकांपा से 91, अन्य दलों से 353 और 228 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं. मतगणना 23 फरवरी को होगी.

अहमदाबाद: कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव के लिए 42.21 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर और भावनगर के छह नगर निगमों के 144 वार्डों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो कि शाम छह बजे तक जारी रहा. सुबह के समय बूथों पर मतदाताओं की भी कतार नजर आई. हालांकि, बाद में मतदान में सुस्ती रही.

इन जिलों में इतना फीसदी हुआ मतदान मतदान संपन्न होने के बाद राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, अहमदाबाद में सबसे कम 38.73 फीसदी मतदान दर्ज किया गया जबकि सबसे अधिक 49.86 फीसदी वोट जामनगर में पड़े. इसी तरह, राजकोट में 47.27 फीसदी, भावनगर में 43.66 फीसदी, सूरत में 43.52 फीसदी और वडोदरा में 43.47 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया.

शांति से हुआ मतदान मतदान होने के बाद राज्य चुनाव आयुक्त संजय प्रसाद ने एक वीडियो संदेश में कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए. उन्होंने कहा कि कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है. इन चुनावों में मुख्य मुकाबला बीजेपी और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बीच है. बीजेपी का पिछले कई कार्यकाल से इन छह नगर निगमों पर शासन रहा है.

AAP और AIMIM ने भी लड़ा चुनाव आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि वह बीजेपी और कांग्रेस के सामने एक प्रभावी विकल्प होगी, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रही है. अधिकारियों ने कहा कि 575 सीटों पर मतदान के लिए लगभग 32,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. प्रत्येक वार्ड में चार पार्षद हैं. छह नगर निगमों में कुल 2,276 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा, जूनागढ़ नगर निगम में दो सीटों पर उपचुनाव के लिए नौ उम्मीदवार भी मैदान में हैं.

1.14 करोड़ हैं मतदाता चुनाव लड़ने वालों में बीजेपी से 577, कांग्रेस से 566, आप से 470, राकांपा से 91, अन्य दलों से 353 और 228 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुल 1.14 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 60.60 लाख पुरुष और 54.06 लाख महिलाएं शामिल हैं. मतगणना 23 फरवरी को होगी.

ये भी पढ़ें

पुदुचेरी में विधायकों के इस्तीफे के बाद अल्पमत में नारायणसामी की सरकार, आज होगा फ्लोर टेस्ट कमलनाथ और अन्य कांग्रेस नेताओं से भरी लिफ्ट अचानक भरभराकर गिरी, अस्पताल में मचा हड़कंप, शिवराज ने दिए जांच के आदेश
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'RCB फैन्स के साथ अन्याय हुआ..', टीम के IPL जीतने के बाद भी जानें ऐसा क्यों बोले डीके शिवकुमार
'RCB फैन्स के साथ अन्याय हुआ..', टीम के IPL जीतने के बाद भी जानें ऐसा क्यों बोले डीके शिवकुमार
बंगाल में आज कैबिनेट विस्तार, शुभेंदु सरकार में बनेंगे 35 नए मंत्री, रूपा गांगुली-अशोक डिंडा समेत ये नाम आए सामने
बंगाल में आज कैबिनेट विस्तार, शुभेंदु सरकार में बनेंगे 35 नए मंत्री, रूपा गांगुली-अशोक डिंडा समेत ये नाम आए सामने
ममता बनर्जी ने बुलाई TMC विधायकों की बैठक, 80 में से सिर्फ 20 ही पहुंचे, रद्द करनी पड़ी मीटिंग
ममता बनर्जी ने बुलाई TMC विधायकों की बैठक, 80 में से सिर्फ 20 ही पहुंचे, रद्द करनी पड़ी मीटिंग
चेन्नई में हुंडई की फैक्ट्री में भीषण आग से हाहाकार! धुएं से भर गया आसमान, दो यूनिट हुए तबाह
चेन्नई में हुंडई की फैक्ट्री में भीषण आग से हाहाकार! धुएं से भर गया आसमान, दो यूनिट हुए तबाह

वीडियोज

Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Illegal Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में आज कैबिनेट विस्तार, शुभेंदु सरकार में बनेंगे 35 नए मंत्री, रूपा गांगुली-अशोक डिंडा समेत ये नाम आए सामने
बंगाल में आज कैबिनेट विस्तार, शुभेंदु सरकार में बनेंगे 35 नए मंत्री, रूपा गांगुली-अशोक डिंडा समेत ये नाम आए सामने
Watch: 'कितना दूध पीते हो?', रवि शास्त्री ने पूछा तो वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा दिया जवाब; Video वायरल
Watch: 'कितना दूध पीते हो?', रवि शास्त्री ने पूछा तो वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा दिया जवाब; Video वायरल
'RCB फैन्स के साथ अन्याय हुआ..', टीम के IPL जीतने के बाद भी जानें ऐसा क्यों बोले डीके शिवकुमार
'RCB फैन्स के साथ अन्याय हुआ..', टीम के IPL जीतने के बाद भी जानें ऐसा क्यों बोले डीके शिवकुमार
Delhi News: राहत भरा जून! दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, भीषण गर्मी से कब तक मिलेगी निजात?
राहत भरा जून! दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, भीषण गर्मी से कब तक मिलेगी निजात?
Chand Mera Dil BO Day 10 Worldwide: ‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
ममता बनर्जी ने बुलाई TMC विधायकों की बैठक, 80 में से सिर्फ 20 ही पहुंचे, रद्द करनी पड़ी मीटिंग
ममता बनर्जी ने बुलाई TMC विधायकों की बैठक, 80 में से सिर्फ 20 ही पहुंचे, रद्द करनी पड़ी मीटिंग
गांव के छोरे में आई माइकल जैक्सन की आत्मा, सिर पर थाली रख जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
गांव के छोरे में आई माइकल जैक्सन की आत्मा, सिर पर थाली रख जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
BSNL JTO Recruitment 2026: BSNL में JTO के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
BSNL में JTO के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Embed widget