एक्सप्लोरर

Morbi Bridge Collapse: मैनेजमेंट से जुड़े 9 लोग हिरासत में, घटनास्थल पर SIT, पीएम कल पहुचेंगे मोरबी

Gujarat Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में 100 साल पुराना सस्पेंशन ब्रिज गिरने से 134 लोगों की मौत हो गई. हादसे के दौरान मोरबी पुल पर करीब 500 लोग मौजूद थे.

Gujarat Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में हुए केबल ब्रिज हादसे पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. जबकि दूसरी तरफ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोरबी पहुंचकर पीड़ित परिवारवालों से मुलाकात करेंगे. इस हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. वहीं, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की है. हादसे के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. 

बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों में पुल के प्रबंधक और रखरखाव पर्यवेक्षक शामिल हैं. इसके अलावा पुलिस ने पुल के प्रबंधन से जुड़े तमाम लोगों से पूछताछ कर रही है. इससे पहले एक अधिकारी ने बयान दिया था कि इस पुल के मरम्मतकर्ता ने इसे फिर से खोलने से पहले अधिकारियों से फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं लिया था. न ही इसे खोलने के लिए सरकार से अनुमति ली गई.

मोरबी हादसे के बाद प्रशासन ने जूल ब्रिज प्रबंधन के प्रबंधक, रखरखाव टीम के प्रबंधक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 308, 114 के तहत अपराध दर्ज कराया है. शिकायत में कहा गया है कि पुल का उचित रखरखाव नहीं किया गया था. 

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान पूरी रात चला. सेना की टीमें, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और भारतीय वायु सेना के जवान मौके पर हैं, मलबे के बीच फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं. सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की है. फंसे हुए लोगों को मलबे से निकालने का काम लगातार जारी है. 

हादसे में अब तक का अपडेट 

एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसेन शाहिदी ने बताया, 132 शव बरामद हुए और 2 अभी भी लापता हैं. उनका पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. एनडीआरएफ की 5 टीमें तैनात एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, सेना, गरुड़ कमांडो भी हैं. जल्द ही सर्च ऑपरेशन खत्म हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें: 

Morbi Bridge Collapsed: मोरबी में पुल हादसे को सुरजेवाला ने बताया 'मानव निर्मित त्रासदी', कहा- सीधे तौर पर राज्य सरकार जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget