एक्सप्लोरर

गुजरात-हिमाचल की जीत का योगी कनेक्शन, मोदी के बाद सबसे ज्यादा रैलियां कीं

लखनऊ: हिमाचल प्रदेश में जीत के साथ ही मुश्किल हालात में ही सही लेकिन बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) 22 साल बाद भी गुजरात में सत्ता बचाने में कामयाब रही. हिमाचल प्रदेश में भी 5 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई है. इस जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति को दिया जा रहा है लेकिन इस जीत का कनेक्शन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी है.

पार्टी के फ़ायर ब्रांड नेता और हिंदुत्ववादी चेहरा योगी के धुआंधार चुनाव प्रचार का भी बीजेपी की जीत में एक रोल रहा है. जब से योगी सीएम बने हैं, देश भर में उनकी डिमांड बढ़ गयी है. युवा हिन्दू ह्रदय सम्राट की उनकी छवि लोगों को अपील कर रही है. गुजरात के बाद नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी में अगला बड़ा मुकाबला कर्नाटक में होगा. जहां अभी कांग्रेस की सरकार है. अगले साल मार्च और अप्रैल के महीने में वहां विधानसभा चुनाव होने हैं. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 21 दिसंबर को वहां पार्टी के लिए प्रचार करने जा रहे हैं. अगले साल सात जनवरी को भी उनका कर्नाटक का दौरा तय हो गया है.

पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बाद योगी आदित्यनाथ पार्टी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक बन गए है. केरल में बीजेपी की जनरक्षा यात्रा में भी मोदी ने फोन कर उन्हें वहां भेजा था. त्रिपुरा में भी अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. वहां के बीजेपी नेताओं ने योगी की रैलियों की मांग की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुजरात में सबसे अधिक रैलियां की. गुजरात गौरव यात्रा से योगी ने प्रचार की शुरुआत की.

चुनाव के पहले दौर में तो उन्होंने काम प्रचार किया. लेकिन वहां के लोकल नेताओं और कार्यकर्ताओं की डिमांड पर दूसरे चरण में उन्होंने ताबड़तोड़ रैलियां की. 48 घंटे में योगी को 16 चुनावी जन सभाएं करनी पडी. कई शहरों में उन्होंने रोड शो किया. सूरत से लेकर अहमदाबाद तक योगी आदित्यनाथ ने 36 रैलियां की. इनमें से कई तो पाटीदारों के दबदबे वाले इलाके थे. इसके बावजूद बीजेपी को 21 विधानसभा सीटों पर जीत मिली. इसी वजह से जब गुजरात के पूरे नतीजे भी नहीं आये थे तब योगी ने जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दे दी थी.

एबीपी न्यूज़ से योगी ने कहा, "राहुल गांधी हर चुनाव में नए अवतार में आ जाते हैं और उनके सामने होने से चुनौती आसान हो जाती है." योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार का स्टाईल भी अब बदल लिया है. वे अब सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल राहुल गांधी पर हमले करते हैं. योगी अब राहुल के मंदिर दर्शन से लेकर अमेठी तक के मुद्दे उठाते हैं. बीजेपी के प्रवक्ता डॉ चंद्रमोहन बताते हैं, "योगी अब ब्रांड बन चुके हैं. वे लोगों से सीधे कनेक्ट करते हैं और उनकी फ़ायरब्रांड नेता वाली छवि लोगों को लुभाती है और इसीलिए पीएम मोदी के बाद सबसे अधिक डिमांड योगी जी की है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget