एक्सप्लोरर

Gujarat Election: सह-प्रभारी बनने के बाद पहली बार राघव चड्ढा करेंगे गुजरात का दौरा, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

Gujarat News: राघव चड्ढा दिनभर राजकोट में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करने के बाद शाम को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बचपन के निवास स्थान भी जाएंगे.

Raghav Chadha Gujarat Visit: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पूरे एक्शन मूड में नजर आ रही है. पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अब गुजरात में भी आप के लिए चुनावी रणनीति बनाते नजर आएंगे. आप ने उन्हें गुजरात चुनाव का सह-प्रभारी नियुक्त किया है, जिसके बाद कल यानी शनिवार को वह पहली बार गुजरात का दौरा करेंगे. 

राघव चड्ढा गुजरात में पार्टी की नींव को मजबूत करने के लिए सुबह राजकोट पहुंचेंगे, जहां वह पार्टी के कार्यकर्ताओं और सीनियर लीडरशिप के साथ मुलाकात कर उनमें जोश भरेंगे. इसके बाद वह दोपहर में एक प्रेस क्रॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं. जिसमें वह चुनाव से जुड़े कई अहम ऐलान भी कर सकते हैं.  राघव चड्ढा दिनभर राजकोट में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करने के बाद शाम को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बचपन के निवास स्थान भी जाएंगे. बता दें कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के युवा चेहरों में से एक हैं. आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय सम्मेलन में राघव चड्ढा को पार्टी की ओर से गुजरात का सह-प्रभारी नियुक्त किया है. 

राघव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी द्वारा राघव चड्ढा को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का सह-प्रभारी नियुक्त करने के बाद उन्होंने ट्विट कर कहा था कि वह अरविंद केजरीवाल को धन्यावद करना चाहते हैं. उन्होंने मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. वह अपनी पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की लिए अपना खून, पसीना, आंसू बहा देंगे और कड़ी मेहनत करेंगे. उन्होंने कहा कि गुजरात बदलाव चाहता है, गुजरात अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य चाहता है.

पंजाब में निभाई अहम भूमिका

बता दें कि आप सांसद राघव चड्ढा गुजरात से पहले पंजाब चुनाव में सह-प्रभारी थे. उन्होंने पंजाब में पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. पार्टी के ज्यादातर लोग पंजाब में आप को मिली जीत का श्रय राघव चड्ढा को ही देते हैं. राघव चड्ढा के कहने पर ही भगवंत मान को पंजाब में सीएम प्रत्याशी घोषित किया गया और चुनाव में पार्टी ने एतिहासिक जीत हासिल की. 

बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा के गुजरात पहुंचने के एक दिन बाद यानी 25 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी गुजरात पहुंचेंगे. इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसे लेकर आम आदमी पार्टी सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी. 

इसे भी पढ़ेंः-

RSS प्रमुख मोहन भागवत को 'राष्ट्रपिता' कहने वाले मुस्लिम धर्मगुरु के बारे में जानिए सब कुछ

NIA की छापेमारी और PFI नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ बंद बुलाने पर केरल HC ने लिया संज्ञान, राज्य सरकार को दिया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार से बात सिर्फ जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget