एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: क्या 25 साल बाद आणंद विधानसभा सीट पर जीत दोहरा पाएगी कांग्रेस, जानें क्या है समीकरण

Gujarat Election 2022: आणंद शहर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में एक है, जिनमें से पांच पर 2017 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. इस क्षेत्र में क्षत्रिय वर्चस्व देखा जाता है.

Gujarat Election 2022: एक तरफ जहां गुजरात चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी में लगी हुई हैं, वही पच्चीस साल बाद 2017 में आणंद विधानसभा सीट जीतने वाली कांग्रेस क्या इस बार चुनाव में अपनी जीत दोहरा पाएगी, जहां बीजेपी के साथ उसका कड़ा मुकाबला है. बीजेपी को निकाय चुनाव का अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद है.

इस सीट से जीते कांग्रेस के कांति सोडापरमार ने दावा किया कि उन्हें बड़े अंतर से अपनी जीत दोहराने का पूरा विश्वास है. वह 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में 5000 वोटों के अंतर से इस सीट से विजयी हुए थे. आणंद निर्वाचन क्षेत्र में गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच दिसंबर को मतदान होगा.

बीजेपी के योगेश पटेल के बीच सीधा मुकाबला

राजनीतिक विषेशज्ञों का मानना है कि इस बार सोडापरमार और बीजेपी के योगेश पटेल के बीच सीधा मुकाबला होगा क्योंकि आम आदमी पार्टी के गिरीश शांडिल्य का इस क्षेत्र में कोई खास जन समर्थन नहीं है.

देश की मिल्क कैपिटल की पहचान बना चुके आणंद निर्वाचन क्षेत्र में 15 प्रत्याशी हैं. आणंद प्रसिद्ध अमूल ब्रांड डेयरी उत्पादों का मूल स्थान है तथा गुजरात दुग्ध विपणन सहकारी संघ के बैनर तले ये उत्पाद यहां बनते हैं.

सोडापरमार ने बीजेपी पर लगाया आरोप

आणंद शहर आणंद जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में एक है, जिनमें से पांच पर 2017 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. आणंद निर्वाचन क्षेत्र में 3,13,857 मतदाता हैं जिनमें 1,59,122 पुरुष, 1,54,730 महिलाएं तथा पांच ट्रांसजेंडर हैं. इस क्षेत्र में क्षत्रिय जाति का वर्चस्व है.

सोडापरमार ने कहा, "2017 से पहले, मैं तीन बार बहुत कम अंतर से हार जाता था. लेकिन विधायक बनने के बाद मैंने लोगों के लिए काम किया. इस बार मैं 25000 वोटों के अंतर से जीतूंगा." उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के सिवा लोगों को कुछ नहीं दिया.

कांग्रेस को जीत की उम्मीद

वरिष्ठ कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी के तरफ से संभवतः पहुंचाए जाने वाले नुकसान को कम से कम करने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस को आणंद जिले की सभी सात सीटों पर जीत की आस है. हम 2017 में उमरेथ और खंबात हार गए थे. इस बार हमने उमरेथ और खंबात सीटें राकांपा को दी हैं."

स्थानीय बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि पार्टी पाटीदार आरक्षण आंदोलन के चलते पिछली बार आणंद जिले की सीटें हार गई लेकिन इस बार यह कोई मुद्दा ही नहीं है.

बीजेपी आणंद सीट को गंभीरता से लेती है

बीजेपी के एक स्थानीय नेता ने कहा, "हमने अपनी हार के कारणों की पहचान की और सुधार के कदम उठाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही विद्यानगर में एक बड़ी रैली को संबोधित किया और योगेश पटेल जब नामांकन पत्र भरने गए तब उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी गए. यह दर्शाता है कि बीजेपी आणंद को कितनी गंभीरता से लेती है."

सामाजिक आंदोलन से पार्टी का प्रदर्शन प्रभावित हुआ

योगेश पटेल ने कहा, "साल 2017 में सामाजिक आंदोलन के चलते पार्टी का प्रदर्शन प्रभावित हो गया लेकिन 2022 में स्थिति अलग है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उनके पूर्ववर्तियों की विकास योजनाएं हर घर पहुंची हैं. मतदाता महसूस करते हैं कि बीजेपी का कोई विकल्प नहीं है. लोग कहते हैं कि यदि महंगाई है तो उनकी आय भी बढ़ी है इसलिए यह मुद्दा नहीं है. 2017 के बाद से बीजेपी ने आणंद नगर पालिका में 52 में से 36 सीटें जीती हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में 11 तालुका पंचायतों में सात और दोनों जिला पंचायत बीजेपी के पास हैं.

ये भी पढ़ें: ABP C Voter Survey: राहुल गांधी की तुलना सद्दाम हुसैन से करना सही या गलत? सर्वे में सामने आया शॉकिंग रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget