एक्सप्लोरर

Gujarat Elections 2022: मतदान से ठीक पहले कांग्रेस उम्मीदवार कांति खराड़ी पर हमला, BJP पर लगा आरोप

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे फेज के लिए आज मतदान डाले जा रहे हैं. मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया और शाम पांच बजे तक चलेगा.

Gujarat Election 2022 Voting: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से कुछ ही घंटे पहले उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिले में कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. यहां अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए सुरक्षित दांता सीट से कांग्रेस के मौजूदा विधायक कांति खराड़ी पर हमला हुआ है. उनका आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार लधु पारघी ने उन पर हमला किया. 

कांति खराड़ी ने कहा कि वह अपने मतदाताओं के पास जा रहे थे. इतने में ही बीजेपी उम्मीदवार लाधू पारघी के साथ लालकृष्ण बराड और उनके भाई वदन ने उनपर हमला कर दिया. उनके हाथ में हथियार थे और उनपर तलवारों से हमला किया गया. उनकी गाड़ी बामोदरा फोर-वे से जा रही थी, तभी बीजेपी प्रत्याशी ने उनका रास्ता रोक दिया. जब उन्होंने लोगों को आते देखा तो वापस लौटने का फैसला किया, लेकिन इतने में ही और लोग उनकी तरफ आने लगे और उनपर हमला कर दिया. 

बीजेपी के गुंडों ने किया बेरहमी से हमला'

खराड़ी ने कहा कि जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है. वह अपने क्षेत्र जा रहा थे क्योंकि वहां चुनाव है. उन्हें पता था कि यहां मालौल गर्म है, इसलिए उन्होंने भागने का फैसला किया. जब उनकी कार वापस जाने लगी तो कार पर पीछे से हमला कर दिया गया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है. राहुल का कहना है कि कांग्रेस के आदिवासी नेता और दांता विधानसभा उम्मीदवार कांतिभाई खराड़ी पर बीजेपी के गुंडों ने बेरहमी से हमला किया है. 

'15 किलोमीटर दौड़कर बचाई जान'

दांता अनुसूचित जनजाति समुदायों के लिए आरक्षित सीट है और कांग्रेस से खराड़ी और बीजेपी से लधुभाई पारघी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. दूसरे और अंतिम चरण में राज्य की 93 अन्य सीटों के साथ आज इस सीट पर भी मतदान होना है. कांति खराड़ी ने कहा कि उन्होंने रात के अंधेरे में करीब 15 किलोमीटर दौड़कर ''बीजेपी के गुंडे'' से अपनी जान बचाई थी.

ये भी पढ़ें: 

गुजरात चुनाव: आखिरी चरण की 93 सीटों पर आज वोटिंग, CM समेत 8 मंत्रियों की किस्मत दांव पर, PM मोदी भी करेंगे मतदान | 10 प्वाइंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला SC
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget