एक्सप्लोरर

गुजरात कैडर के आईपीएस राकेश अस्थाना बने BSF के महानिदेशक

राकेश अस्थाना अभी तक ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन एंड सिक्योरिटी (बीसीएएस) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के प्रमुख के पद पर तैनात थे.

नई दिल्ली: गुजरात कैडर के विवादास्पद आईपीएस ऑफिसर, राकेश अस्थाना को देश की सरहदों की सुरक्षा करने वाली सबसे बड़ी फोर्स, बीएसएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है. वे अभी तक ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन एंड सिक्योरिटी (बीसीएएस) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के प्रमुख के पद पर तैनात थे. कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, वे बीएसएफ के साथ-साथ एनसीबी का पदभार भी संभालते रहेंगे.

कार्मिक मंत्रालय के मुताबिक, कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी (एसीसी) ने गृह मंत्रालय की संस्तुति पर राकेश अस्थाना को बीएसएफ का महानिदेशक बनाने की मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही वे एनसीबी के डीजी का अतिरिक्त पदभार भी संभालते रहेंगे.

1984 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस, राकेश अस्थाना जब सीबीआई में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे तो उनका डायरेक्टर, आलोक वर्मा के साथ विवाद हुआ था जिसको लेकर दोनों अधिकारी कोर्ट चले गए थे.

बाद में सुप्रीम कोर्ट ने बीच बचाव किया था. लेकिन उसके बाद राकेश अस्थाना के खिलाफ सीबीआई में ही भ्रष्टाचार के आरोपों की एक इंक्वायरी हुई थी. हालांकि, सीबीआई ने उन्हें क्लीन-चिट दे दी थी, जिसके बाद उन्हें बीसीएएस और एनसीबी दोनों का प्रमुख बना दिया गया था.

देश की सबसे बड़ी सीमा सुरक्षा बल, बीएसएफ यानि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के महानिदेशक का पदभार फिलहाल आईटीबीपी (इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस) के डीजी, एसएस देशवाल संभाल रहे थे. बीएसएफ डीजी का पद तत्कालीन महानिदेशक  विवेक कुमार जौहरी के अपने पैतृक-कैडर, मध्य प्रदेश वापस चले के बाद से खाली चल रहा था. अब राकेश अस्थाना के आने से बीएसएफ को पूर्णकालिक महानिदेशक मिल गया है. करीब ढाई लाख फोर्स वाली बीएसएफ की जिम्मेदारी पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमाओं की सुरक्षा करना है.

कार्मिक मंत्रालय के मुताबिक आंध्र-प्रदेश कैडर के आईपीएस ऑफिसर (1986 बैच) वी एस के कामुदी को गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) नियुक्त किया गया है. वे अभी तक बीपीआरडी यानि ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के डीजी के पद पर तैनात थे. इसके अलावा यूपी कैडर के आईपीएस, जावीद अख्तर (1986 बैच) को दिल्ली के फायर सर्विस, सिविल डिफेंस एंड होम गार्ड का महानिदेशक बनाया गया है. वे फिलहाल सीआरपीएफ में स्पेशल डीजी के पद पर तैनात थे.

यहां देखे:

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर के खिलाफ हुई FIR दर्ज, मस्जिद में शूट किया निकाह का सीन

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget