एक्सप्लोरर

राहुल का पीएम मोदी पर वार, कहा- ‘खुद की और कांग्रेस की बात करते हैं, गुजरात की नहीं’

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज शाम पांच बजे थम जाएगा. दूसरे चरण में 93 सीटों पर 14 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी.

अहमदाबाद: गुजरात चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है. कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. राहुल ने कहा है कि पीएम मोदी ने इस चुनाव में जितनी भी रैलियां की हैं, उनमें उन्होंने या तो अपनी बात की है या कांग्रेस की. गुजरात की भलाई के लिए उन्होंने एक शब्द नहीं बोला. राहुल ने कहा कि पीएम आज भ्रष्टाचार पर भी खामोश हैं. पीएम मोदी ने की गुजरात के अंबाजी मंदिर में पूजा, चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन क्या केदारनाथ गुजरात में है?- राहुल राहुल गांधी ने मंदिरों में दर्शन करने पर बीजेपी की तरफ से उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा , ‘’मैं जिस भी मंदिर गया वहां गुजरात के सुनहरे भविष्य की कामना की है. क्या मंदिर जाना मना है?’’ उन्होंने कहा, ‘’मैं केदारनाथ भी गया था. क्या केदारनाथ गुजरात में है? मैं मंदिर नहीं जाता ये बीजेपी की अपनी स्टोरी है.’’ राहुल ने कहा है, ‘’गुजरात में पिछले 22 सालों में केवल कुछ लोगों का एकतरफा विकास हुआ है. बीजेपी सरकार ने राज्य में शिक्षा,स्वास्थ्य का निजीकरण कर दिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’जो चुनाव में नैरेटिव पर कायम रहता हैं वो चुनाव जीतता है. बीजेपी अपनी पोजिशन पर कायम नहीं रह पाई.’’ चुनाव में पाकिस्तान को घसीटने पर शिवसेना ने उठाए सवाल, कहा– ‘मोदी कार्रवाई क्यों नहीं करते’ अमित शाह के बेटे को लेकर साधा निशाना राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘’अमित शाह के बेटे जय शाह पर पीएम मोदी ने रैलियों में एक शब्द नहीं कहा.’’ दावा किया जाता है कि जय शाह की कंपनी का टर्नओवर बीजेपी के केंद्र में सत्तारूढ़ होने के बाद कई गुना बढ़ गया है. किसानों के मुद्दे पर पीएम चुप- राहुल राहुल ने किसानों के मुद्दे पर भी मोदी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, ‘’मोदी ने अपनी रैलियों में एक बार भी किसानों का मुद्दा नहीं उठाया. राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा.’’ राहुल ने कहा, ‘’यूपीए ने किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया. कर्जा माफी को लेकर हमारा रिकॉर्ड है. हम हवा में बात नहीं करते. जबकि मोदी केवल वादा करते हैं.’’ FRDI बिल पर बोली सरकार, ‘बैंक में जमा आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों पर न दें ध्यान’ राहुल ने पीएम के सी प्लेन में बैठने पर कसा तंज पीएम मोदी की सी प्लेन की सवारी पर राहुल ने कहा, ''ये एक अच्छा इवेंट हैं, वो बैठना चाहते हैं तो बैठें, लेकिन मुद्दा सीप्लेन का नहीं गुजरात में 22 साल में क्या किया इसका है. सीप्लेन एक 'डिस्ट्रैक्शन' है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार सी प्लेन से उड़ान भरकर साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे थे. राहुल ने जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था इससे पहले आज राहुल गांधी आज सुबह करीब 10.30 बजे भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंचे. राहुल ने गांधी ने यहां पूजा-अर्चना की. जिसके बाद मंदिर के पुजारी ने उनको तिलक भी लगाया. 93 सीटों पर 14 दिसंबर को वोटिंग गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज शाम पांच बजे थम जाएगा. दूसरे चरण में 93 सीटों पर 14 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी. 93 सीटों पर कुल 851 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें 782 पुरुष और 69 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. गुजरात में पहले चरण का चुनाव 9 दिसंबर को हुआ था, जिसमें 66.75 फीसदी मतदान हुआ था. चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को घोषित किये जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
Cyclone Arnab Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
Explained: आज भी देश की जेलों से कैसे निकल भागते हैं कैदी? तमिलनाडु में सियासत तेज, सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल
Explained: आज भी देश की जेलों से कैसे निकल भागते हैं कैदी? तमिलनाडु में सियासत तेज, सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget