एक्सप्लोरर

Gujarat Exit Poll: AAP ने इस बार गुजरात में बीजेपी को बचा लिया पर खतरे की घंटी भी बजा दी!

Gujarat में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को कांग्रेस की टक्कर से बचा लिया है. आंकड़े तो यही बता रहे हैं कि आप ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया है और बीजेपी को बचा लिया है.

Gujarat Exit Poll: गुजरात में बीजेपी लगातार 7वीं बार विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) जीतने के लिए तैयार है. हिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी में टक्कर नजर आ रही है. हालांकि, इन चुनावों में हर किसी की नजर आम आदमी पार्टी (AAP) पर भी है. गुजरात में जीत का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी एग्जिट पोल में तो खास सीटें नहीं जीतती दिख रही, लेकिन 'आप' को पहली बार में ही अच्छा खासा वोट शेयर मिल रहा है. 

एग्जिट पोल के आंकड़ों को देखकर ऐसा लगता है कि कांग्रेस का काम 'आप' ने ही खराब किया है, लेकिन बीजेपी के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है. चलिए अब आपको बताते हैं कि आम आदमी पार्टी ने गुजरात में बीजेपी को इस बार कैसे बचाया है? 

क्या है वोट शेयर?

एग्जिट पोल के आंकड़ों की मुताबिक, इस बार गुजरात में बीजेपी 129-151 सीटे जीत सकती है. वहीं कांग्रेस 16-30 सीटे जीत सकती है और पहली बार राज्य के विधानसभा चुनाव लड़ रही 'आप' को 9-21 सीटें मिलने की संभावना है. अब यहां यह भी समझना काफी अहम हो जाता है कि तीनों ही पार्टियों का वोट शेयर क्या है. 

AAP ने बीजेपी को बचा लिया!

बीजेपी को इस बार 46 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है. वहीं कांग्रेस को 26 प्रतिशत और 'आप' को 20 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है. ऐसे में साफ है कि अगर गुजरात में इस बार आम आदमी पार्टी चुनाव नहीं लड़ती तो उसका वोट सीधे तौर पर कांग्रेस को मिल सकता था, क्योंकि पिछली बार कांग्रेस को 42 फीसदी वोट मिला था. यह साफ है कि उसका वोट आप की तरफ शिफ्ट हुआ है. यही कारण है कि इस बार गुजरात में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को कांग्रेस की टक्कर से बचा लिया है. आंकड़े तो यही बता रहे हैं कि आप ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया है और बीजेपी को बचा लिया है.

बीजेपी के लिए खतरे की घंटी!

अब यहां यह समझना भी बेहद जरूरी हो जाता है कि आप ने इस चुनाव में बीजेपी के लिए खतरे की घंटी कैसे बजाई है. एग्जिट पोल के आंकड़ों में आप और कांग्रेस, दोनों को बीजेपी के जितना ही वोट शेयर मिल रहा है. ऐसे में साफ है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को आप से सीधी टक्कर मिल सकती है, क्योंकि गुजरात की जनता कहीं ना कहीं अब कांग्रेस में विश्वास खोती जा रही है. 

2017 के विधानसभा चुनाव के नतीजे 

अब एक बार 2017 के विधानसभा चुनाव पर भी नजर डाल लीजिए. बीजेपी 2017 में 99 सीटें जीती थी और कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी. 2017 में बीजेपी का वोट शेयर 49 प्रतिशत था और कांग्रेस को 42 प्रतिशत वोट मिले थे. 

ये भी पढ़ें- Delhi MCD Elections: दिल्ली पर 15 साल तक राज करने वाली शीला को दी थी मात, क्या अब बीजेपी का वही हाल करेंगे केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget