एक्सप्लोरर

पाक अधिकारियों से बैठक के आरोपों पर बोले अहमद पटेल, ‘चुनाव जीतने के लिए झूठ बोल रहे हैं मोदी’

पीएम मोदी ने कहा था, ''पाकिस्तान सेना के भूतपूर्व डायरेक्टर जनरल अशरद रफीक कहते हैं कि गुजरात में अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सपोर्ट करना चाहिए.''

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के सलाहकार और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उन आरोपों को निराधार बताया है, जिनमें कहा गया था कांग्रेस के टॉप लीडर ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त और पूर्व विदेश मंत्री से मुलाकात की. पीएम मोदी ने एक रैली में कहा था कि पाकिस्तान की सेना का रिटायर्ड अधिकारी अहमद पटेल को गुजरात का सीएम बनाना चाहता है. निजामी की पीएम मोदी को चिट्ठी, कहा- ‘मैं तिनके जैसा और डूबने वाले ने तिनके का सहारा लिया’ अहमद पटेल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है, ‘’ये बेहद दुखद है कि प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठा व्यक्ति झूठी अफवाहों पर भरोसा कर रहा है और सिर्फ एक चुनाव जीतने के लिए झूठ बोल रहे हैं.’’ पाक अधिकारियों के साथ बैठक के आरोपों को कांग्रेस ने निराधार बताया क्या कहा था प्रधानमंत्री ने ? अहमद पटेल को गुजरात का सीएम बनाने के लिए मणिशंकर अय्यर के घर पाक के पूर्व विदश मंत्री के साथ कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई थी. पीएम ने कहा, ''कल टीवी पर, अखबार में एक जबरदस्त चर्चा थी और चर्चा इस बात की थी कि मणिशंकर के घर पर पाकिस्तान के उच्चायुक्त, पाकिस्तान के एक पूर्व विदेश मंत्री, भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति और भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मणिशंकर के घर पर मीटिंग हुई. ये मीटिंग तीन घंटे तक चली और दूसरे दिन मणिशंकर ने मोदी को नीच कहा. ये एक गंभीर मामला है कि पाकिस्तान के लोगों के साथ गुप्त मीटिंग करने का कारण क्या है ?'' प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ''पाकिस्तान सेना के भूतपूर्व डायरेक्टर जनरल अशरद रफीक कहते हैं कि गुजरात में अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सपोर्ट करना चाहिए.'' कुछ दिन पहले हुआ था पोस्टर विवाद बता दें कि कुछ दिनों पहले सूरत के मुस्लिम बहुल उधना दरवाजा की एक मस्जिद के पास लगे पोस्टर में राहुल गांधी के साथ अहमद पटेल के पोस्टर लगे थे. पोस्टर में लिखा था, ‘’कांग्रेस आवे छे, नवसर्जन लावे छे.’’  इसका मतलब हुआ कि अगर गुजरात में कांग्रेस जीती तो सीएम अल्पसंख्यक समाज से आने वाले अहमद पटेल होंगे. साथ ही चुनावों में वोटिंग धर्म आधारित हो. हालांकि पोस्टर किसने लगाए ये अब तक साफ नहीं हो सका है. अहमद पटेल ने पोस्टर में किए गए दावों को बेबुनियाद बताया है. अहमद पटेल पर एक महीने पहले भी लगे थे आरोप आपको बता दें कि एक महीने पहले भरुच के एक से गुजरात एटीएस ने आतंकी साजिश के आरोप में कासिम को गिरफ्तार किया था. इस गिरफ्तारी के बाद भी अहमद पटेल विवादों में आए थे, क्योंकि इस सरदार पटेल अस्पताल के संरक्षक खुद अहमद पटेल थे और कासिम की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी अहमद पटेल पर एक के बाद एक कई संगीन आरोप लगाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
Xप्लेन: पिटबुल अटैक में मालिक को मिले कितनी सजा, कुत्तों से कब मिलेगी निजात?
पिटबुल अटैक में मालिक को मिले कितनी सजा, कुत्तों से कब मिलेगी निजात?
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget