एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार ने जस्टिस जोसेफ को लेकर SC के कोलेजियम की सिफारिश लौटाई

कोलेजियम की सिफारिश लौटाने को सही ठहराते हुए केन्द्र ने आज चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को इस संबंध में लंबी चिट्ठी लिखी है.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश बनाने की कोलेजियम की सिफारिश आज सुप्रीम कोर्ट को लौटा दी. सरकार ने कहा है कि यह प्रस्ताव शीर्ष अदालत के मानदंडों के अनुरूप नहीं है और उच्चतर न्यायपालिका में पहले से ही केरल का पर्याप्त प्रतिनिधित्व है. कोलेजियम की सिफारिश लौटाने को सही ठहराते हुए केन्द्र ने आज चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को इस संबंध में लंबी चिट्ठी लिखी है. इसमें अपने फैसले के बारे में कोलेजियम को विस्तार से बताया गया है. इसमें यह भी कहा गया है कि क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठता हो सकता है कि महत्वपूर्ण विचारणीय बिन्दु नहीं हो.

केन्द्रीय विधि मंत्रालय के इस चिट्ठी में कहा गया है कि न्यायमूर्ति जोसेफ के नाम पर फिर से विचार करने के प्रस्ताव को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की मंजूरी थी. इसमें कहा गया है कि शीर्ष अदालत में पहले से ही न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ हैं जिन्हें हाई कोर्ट से आठ मार्च, 2013 को सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट किया गया था. इसके अलावा हाई कोर्ट के दो अन्य मुख्य न्यायाधीश टीबी राधाकृष्णन और एंटनी डोमिनिक हैं जिनका मूल हाई कोर्ट केरल था.

इस चिट्ठी में कहा गया है कि इस समय केरल हाई कोर्ट से ही एक और न्यायाधीश को सुप्रीम कोर्ट में प्रमोशन देना न्यायोचित नहीं लगता है क्योंकि यह दूसरे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों के वैध दावों पर गौर नहीं करता और उनके दावों को ‘‘पहले ही रोकता’’ है. विधि मंत्रालय के संदेश में कहा गया है कि इस बात का उल्लेख करना उचित होगा कि केरल हाई कोर्ट का सुप्रीम कोर्ट और अलग-अलग उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व है.

चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली कोलेजियम में पांच न्यायाधीश हैं. इनमें न्यायमूर्ति जे चेलामेश्वर, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
IAF प्रमुख ने 'तेजस' में भरी आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले 'तरंग-शक्ति' में लिया हिस्सा
IAF प्रमुख ने 'तेजस' में भरी आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले 'तरंग-शक्ति' में लिया हिस्सा
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget