एक्सप्लोरर

'मैं इस सरकार को चेतावनी दे रहा', लोकसभा में वक्फ बिल पर मोदी सरकार पर भड़के ओवैसी

वक्फ मामले पर लोकसभा में ओवैसी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. ओवैसी ने कहा, "मैं सरकार को चेतावनी दे रहा हूं कि अगर आप मौजूदा स्वरूप में कानून लाते हैं, तो इससे इस देश में सामाजिक अस्थिरता पैदा होगी.

वक्फ बोर्ड मामले को लेकर लोकसभा में असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर ताबड़तोड़ हमले किए. वक्फ मामले पर ओवैसी ने केंद्र सरकार को चेतावनी दे डाली. AIMIM सांसद ने कहा, "मैं इस सरकार को सावधान करते हुए चेतावनी दे रहा हूं कि अगर आप मौजूदा स्वरूप में वक्फ कानून लाते हैं, तो ये अनुच्छेद-25, 26 और 14 का उल्लंघन होगा. इससे इस देश में सामाजिक अस्थिरता पैदा होगी.

लोकसभा में AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मौजूदा स्वरूप में वक्फ कानून लाने से देश में सामाजिक अस्थिरता पैदा होगी. मोदी सरकार के इस वक्फ कानून को पूरे मुस्लिम समुदाय ने खारिज कर दिया है. कोई भी वक्फ संपत्ति नहीं बचेगी. कुछ भी नहीं बचेगा.

मस्जिद का एक इंच भी नहीं खोऊंगा- ओवैसी

ओवैसी ने कहा, "आप भारत को 'विकसित भारत' बनाना चाहते हैं, हम भी 'विकसित भारत' चाहते हैं. आप इस देश को 80 और 90 के दशक की शुरुआत में वापस ले जाना चाहते हैं, तो ये आपकी जिम्मेदारी होगी. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "एक गौरवशाली भारतीय मुसलमान के रूप में, मैं अपनी मस्जिद का एक इंच भी नहीं खोऊंगा. मैं अपनी दरगाह का एक इंच भी नहीं खोऊंगा. मैं ऐसा नहीं होने दूंगा. 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हम यहां (संसद) में आकर कूटनीतिक बातचीत नहीं करेंगे. ये वो सदन है, जहां मुझे खड़े होकर ईमानदारी से बोलना है, कि मेरा समुदाय और हम गर्वित भारतीय हैं. ये मेरी संपत्ति है, किसी ने नहीं दी है. आप इसे मुझसे नहीं छीन सकते. वक्फ मेरे लिए पूजा का एक रूप है."

बता दें कि केंद्र सरकार ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया है. इसमें सत्तापक्ष और विपक्ष के कई नेता शामिल हैं. विपक्ष के कल्याण बनर्जी, मोहम्मद जावेद, असदुद्दीन ओवैसी, नासिर हुसैन, मोहिबुल्लाह नदवी, अरविंद सावंत, नदीमुल हक और इमरान मसूद इसके सदस्य हैं.

अमानतुल्लाह खान पर ये क्या भविष्यवाणी कर गए असदुद्दीन ओवैसी? शिफा उर रहमान के समर्थन में किया रोड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget