एक्सप्लोरर

Government Alert On Medicine: ‘मेफ्टाल’ पेनकिलर लेना हो सकता है खतरनाक, सरकार ने जारी किया अलर्ट

Government Alert On Meftal: पेनकिलर दवाई मेफ्टाल को लेकर भारत सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. इसमें बताया गया है कि इसके सेवन से शरीर के अंदर एलर्जिक इन्फेक्शन हो सकता है.

Government Alert On Painkiller Meftal: सिर दर्द, बदन दर्द या शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द हो तो बिना डॉक्टर की सलाह लिए पेनकिलर लेना खतरनाक हो सकता है. अब भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) ने डॉक्टर्स और लोगों को दर्द निवारक दवा "मेफ्टाल" को लेकर सेफ्टी अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि मेफ्टाल के ज्यादा सेवन से ड्रेस सिंड्रोम जैसी गंभीर एलर्जी बढ़ सकती है. इसका असर पूरे शरीर पर हो सकता है जिसकी वजह से परेशानी बढ़ जाएगी.

यह अलर्ट 30 नवंबर को जारी किया गया और इसमें कहा गया कि ‘‘स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों, रोगियों-उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे संदिग्ध दवा के इस्तेमाल से जुड़ी उपरोक्त प्रतिकूल प्रतिक्रिया (एडीआर) की संभावना पर बारीकी से नजर रखें.’’

जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल हो सकता है घातक

आईपीसी ने हेल्थ केयर एक्सपर्ट, मरीजों और उपभोक्ताओं को ये सलाह दी है कि अगर मेफ्टाल दवा के सेवन से कोई  प्रतिकूल असर दिखता है तो उसका सेवन तत्काल बंद करने को कहा गया है. हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि  इस तरह का प्रतिकूल असर बहुत रेयर है.

डॉक्टरों का कहना है कि किसी भी दवा का रिएक्शन अलग अलग मरीजों पर अलग अलग होता है. वैसे भी डॉक्टर बहुत सीमित खुराक में ही मरीज को मेफ्टाल के सेवन का प्रिस्क्रिप्शन देता है. बावजूद इसके अगर कोई अपनी मर्जी से जरूरत से ज्यादा इस दवा का सेवन करता है तो वह परेशानी में पड़ सकता है.

बिना प्रिस्क्रिप्शन मिलती है दवा

भारत में बड़े पैमाने पर मेफ्टाल मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध है. खास बात ये है कि इसे खरीदने के लिए डॉक्टरों के डिस्क्रिप्शन की भी जरूरत नहीं है. इस दवा को आसानी से किसी भी मेडिकल स्टोर से खरीदा जा सकता है.  इसलिए शरीर में किसी भी तरह के दर्द होने पर लोग मेफ्टाल खरीद कर इसका सेवन करते हैं. पीरियड्स में होने वाले दर्द, सिरदर्द और मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. अगर बच्चों को तेज बुखार आता है तो इसके लिए भी डॉक्टर्स मेफ्टाल देते हैं. इसमें मेफेनामिक एसिड होता है जिसका अलग-अलग उपयोग किया जाता है.

क्या होता है इस दवा का असर

मेफ्टाल के ज्यादा इस्तेमाल से ड्रेस सिंड्रोम बढ़ता है. इसका मतलब यानि ड्रग रैश विद इओसिनोफिलिया एंड सिस्टमिक सिम्पटम्स. ये एक एलर्जी रिएक्शन है, जो करीब 10 प्रतिशत लोगों को प्रभावित करती है. दवाओं के कारण होने वाली ये एलर्जी कई बार खतरनाक साबित होती है. इसमें बुखार, त्वचा पर लाल चकत्ते, लिम्फैडेनोपैथी, खून संबंधी परेशानी और कई बार अंदरूनी अंग भी प्रभावित होते हैं. खासतौर पर दो से आठ हफ्ते के भीतर इसका असर देखने को मिलता है. इसलिए यह घातक है.

ये भी पढ़ें :Canada: कनाडा के थ‍िएटर्स में हिंदी मूवी देख रहे लोगों के बीच नकाबपोश बदमाशों ने फेंका जहरीला पदार्थ, दर्शकों में मची अफरा-तफरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता

Embed widget