एक्सप्लोरर

15 अगस्त पर Google और YouTube करेंगे पीएम मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण

प्रसार भारती ने गूगल और यूट्यूब से टाइअप किया है, ताकि घर के बाहर रहने पर भी लोग पीएम मोदी का भाषण सुन सकें.

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिया जाने वाला भाषण गूगल के होमपेज पर उपलब्ध होगा. इंटरनेट पर मोदी के भाषण के सीधे प्रसारण (लाइवस्ट्रीमिंग) के लिए प्रसार भारती ने अमेरिकी कंपनी गूगल के साथ टाइअप किया है. कल स्वतंत्रता दिवस समारोह की दूरदर्शन की कवरेज की शुरुआत एक देशभक्ति गाने के साथ होगी. जिसे गायक शंकर महादेवन ने गाया है.

लाल किले की प्राचीर पहली बार से एंकर समारोह की प्रस्तुति करेंगे. प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेमपति ने बताया कि ‘‘हम सामान्य तौर पर जो कुछ करते हैं, वह टीवी और यूट्यूब पर सीधा प्रसारित होगा...लेकिन हम गूगल सर्च के होमपेज पर भी लाइवस्ट्रीम उपलब्ध कराएंगे.’’

वेमपति ने कहा, ‘‘जब लोग स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कोई चीज तलाशेंगे तो लाइवस्ट्रीम शीर्ष पर उनके पेज पर नजर आएगा. इससे लाइवस्ट्रीम को देखने वालों की संख्या और उस तक पहुंच में भारी इजाफा होगा.’’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ-ग्रहण समारोह के सीधे प्रसारण के लिए भी इस सुविधा का इस्तेमाल किया गया था. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, ‘‘लाइवस्ट्रीमिंग पिछले कुछ समय से चल रहा है. पिछले साल 10 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा था, गणतंत्र दिवस में 30-40 लाख लोगों ने इसे देखा था. यह सामान्य रुझान है. इससे यह और ऊंचे स्तर तक जाएगा.’’

जब वेमपति से पूछा गया कि क्या प्रसार भारती ने युवाओं तक पहुंच कायम करने के मकसद से गूगल के साथ गठजोड़ किया है, तो इस पर उन्होंने कहा कि दूरदर्शन को लेकर भावना है कि यह पुराने दिनों की यादों से जुड़ा है. युवाओं में दूरदर्शन का ज्यादा ब्रैंड अनुभव नहीं होने के कारण यह उन्हें इससे परिचित कराने का एक तरीका है. प्रसार भारती के सीईओ ने कहा, ‘‘हमने अपनी डिजिटल मौजूदगी अच्छी-खासी बढ़ाई है. अब हमारे 37 से ज्यादा सक्रिय यूट्यूब चैनल हैं जो अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग क्षेत्रों से देश भर से सामग्री डाल रहे हैं...हमारे सभी क्षेत्रीय समाचार केंद्रों, आकाशवाणी केंद्रों, दूरदर्शन केंद्रों के नेटवर्क में 250 से ज्यादा ट्विटर हैंडल हैं. वे सोशल मीडिया पर सक्रियता से अपलोड कर रहे हैं. यह डिजिटल संपर्क के लिए हमारे व्यापक प्रयासों का हिस्सा है.’’

सीईओ ने कहा कि आकाशवाणी समाचार के नए एंड्रॉयड ऐप्लीकेशन का नया संस्करण शुरू किया गया है जिसमें न केवल 20 से अधिक भाषाओं में न्यूज बुलेटिन और विभिन्न आकाशवाणी स्टेशनों का लाइवस्ट्रीम होगा बल्कि आकाशवाणी की विदेश सेवा के प्रसारण भी सुने जा सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget