एक्सप्लोरर

'मुस्लिम मतदाताओं को फिर से...', आरएसएस ने जताई चिंता, बीजेपी से कह दी ये बड़ी बात!

RSS Tells BJP About Muslims: गोवा आरएसएस प्रमुख राजेंद्र भोबे ने बीजेपी से कहा है कि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में इजाफा विधानसभा के नतीजों पर असर डाल सकता है.

RSS On Muslim Voters: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गोवा इकाई ने राज्य में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई है. गोवा आरएसएस प्रमुख राजेंद्र भोबे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से आग्रह किया कि वह मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में न देखे और अन्य राज्यों से आए लोगों को स्थानीय मतदाता सूची में शामिल न कराए.

टाइस्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भोबे ने कहा कि काम के लिए गोवा आए मुसलमानों को अपने-अपने राज्यों में वोट देना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में वृद्धि का गोवा में विधानसभा चुनाव के नतीजों पर असर पड़ेगा. गोवा आरएसएस प्रमुख ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचारों की निंदा करने के लिए आयोजित रैली में कहा कि बांग्लादेश में राजनीतिक घटनाक्रम और सत्ता परिवर्तन के बाद, उस देश में हिंदुओं पर हमले हुए.

‘कहीं बन जाए दूसरा पाकिस्तान’

उन्होंने कहा, "उनके घर जला दिए गए हैं, उनके व्यवसाय लूट लिए गए हैं और हिंदू महिलाओं को अत्याचारों का सामना करना पड़ रहा है." भोबे ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि पिछले 500 सालों में हिंदुओं के खिलाफ इसी तरह के अत्याचार देखे गए हैं. उन्होंने कहा, "हिंदू सो रहे हैं. क्या हम सोते रहेंगे? हमारे देश में कई ऐसे इलाके हैं जहां अगर हम निष्क्रिय रहे तो दूसरा पाकिस्तान बनने की संभावना है."

‘बांग्लादेश से हो जाएगा हिंदुओं का सफाया’

भोबे ने कहा कि ज्यादातर समय राजनेताओं की मानसिकता इसे वोट बैंक के रूप में देखने की होती है. गोवा आरएसएस प्रमुख ने कहा, "अगर हमें हिंदू के रूप में रहना है तो हमें कुछ चीजों को लागू करना होगा." उन्होंने कहा कि जब बांग्लादेश बना था, तब हिंदुओं की कुल आबादी करीब 23% थी, लेकिन अब यह घटकर 7% रह गई है. भोबे ने कहा, "अगले 10 से 20 सालों में बांग्लादेश से हिंदुओं का सफाया हो जाएगा."

आरएसएस नेता ने गोवा को लेकर जताई चिंता

उन्होंने कहा कि गोवा में भी यह कहा गया है कि बहुत सारे मुस्लिम भाई रेल और अन्य मार्गों से राज्य में चले गए हैं. भोबे ने कहा, "हमारे संविधान के अनुसार, हम किसी को भी किसी राज्य में जाने से नहीं रोक सकते, लेकिन सरकार और गैर सरकारी संगठनों को डेटा एकत्र करने की आवश्यकता है." 2022 के विधानसभा चुनाव में, गोवा में 85,000 मुस्लिम मतदाता थे, और कुल मतदाता 11.5 लाख थे. भोबे ने कहा, "वे (मुसलमान) केवल मतदाता के रूप में 7.5% थे. उनके बच्चों को ध्यान में रखते हुए, उस समय गोवा में मुसलमानों की कुल आबादी लगभग 12% होगी."

गोवा आरएसएस प्रमुख ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को भाजपा के समक्ष उठाया है. उन्होंने कहा, "2027 के विधानसभा चुनावों में, मौजूदा 7.5% में से वही मतदाता 10 से 12% तक पहुंच जाएंगे. उन्हें वोट बैंक के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए और उन्हें मतदाता के रूप में नामांकित नहीं किया जाना चाहिए. वे काम करने आए हैं और उन्हें अपने-अपने गांवों में वोट देने दें. अगर उनका वोट शेयर बढ़ता है, तो नतीजों पर असर पड़ने की संभावना है."

ये भी पढ़ें: 'Waqf Bill की 40 धाराएं मुस्लिमों के लिए तो...', NDA समर्थक दल के नेता ने संशोधन पर दागे सवाल, बोले ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर में मारीं 3 गोलियां और...', अमेरिका में भारतीय शख्स की हत्या, बहन ने किया बड़ा दावा
'सिर में मारीं 3 गोलियां और...', अमेरिका में भारतीय शख्स की हत्या, बहन ने किया बड़ा दावा
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में गड़बड़ी का मामला, ममता सरकार में मंत्री रहे अरूप बिस्वास को फिर नोटिस
लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में गड़बड़ी का मामला, ममता सरकार में मंत्री रहे अरूप बिस्वास को फिर नोटिस

वीडियोज

बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप, 'मुन्नाभाई MBBS' में कर चुकीं काम
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
Embed widget