एक्सप्लोरर

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन पर आडवाणी ने जताया शोक, कहा- उन्होंने देश सेवा में जीवन समर्पित किया

अपने शोक संदेश में लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में भी अहम योगदान दिया. वे एक शानदार शख्सियत थीं.

नई दिल्ली: बीजेपी की वरिष्ठ नेता और गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया. उनके निधन पर बीजेपी के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शोक व्यक्त किया. अपने शोक संदेश में आडवाणी ने कहा कि मृदुला जी ने अपना पूरा जीवन देश, पार्टी और समाज की सेवा में समर्पित किया.

लालकृष्ण आडवाणी ने कहा, “मैं बीजेपी की वरिष्ठ नेता और गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा जी के निधन से बेहद दुखी हूं. वे कई लोगों के आदर्श थीं. मृदुला जी ने अपना जीवन देश, पार्टी और लोगों की सेवा में समर्पित किया. उन्होंने महिला सशक्तिकरण, कमजोर वर्ग के और समाज के कमजोर तबके के उत्थान में भी अहम योगदान दिया. इसके साथ ही विचारों पर प्रभाव डालने वाली कई किताबें भी लिखीं और साहित्य के क्षेत्र में महान योगदान दिया.”

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन पर आडवाणी ने जताया शोक, कहा- उन्होंने देश सेवा में जीवन समर्पित किया

आडवाणी ने आगे कहा, “वे एक शानदार शख्सियत थीं. उन्होंने अपनी गर्मजोशी भरे और दयालु स्वभाव से कइयों को प्रभावित किया. उनसे मिलना हमेशा सुखद रहा. उन्होंने साल 2019 में गोवा राजभवन में मेरी और मेरे परिवार की शानदार मेजबानी की थी और हमने उनके और उनके परिवार के साथ यादगार सप्ताह बिताया.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “देश ने एक असधारण नेता खो दिया. ये मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. उनकी आत्मा को शांति मिले. डॉ राम कृपाल जी, नवीन और उनके परिवार को सभी सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. ओम शांति.”

पीएम मोदी सहित इन नेताओं ने भी जताया शोक

गोवा की पूर्व राज्यपाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया. प्रधानमंत्री ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह एक समाज सेवी के अलावा कुशल लेखिका भी थीं जिन्होंने साहित्य और सांस्कृतिक जगत में भी बहुत बड़ा योगदान दिया.

मृदुला सिन्हा (77 साल) का बुधवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. वह बिहार से थीं और जनसंघ से जुड़ी हुई थीं. बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गई थीं.

बेंगलुरू टेक समिट 2020 का कल उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री सहित कई हस्तियां होंगी शामिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget