एक्सप्लोरर

Goa Politics: कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए आठ विधायक, आज प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात

Goa News: गोवा में 8 विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. अब विधानसभा में बीजेपी के पास 28 विधायक हो गए हैं, जबकि कांग्रेस के पास सिर्फ 3 विधायक बचे हुए हैं.

Goa Congress Crisis: गोवा में पिछले हफ्ते की शुरुआत में कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए 8 विधायक आज (सोमवार) दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सदानंद तनावडे की अगुवाई में विधायक सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

उक्त नेता ने बताया कि छह विधायक रविवार रात को ही विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे, जबकि विधायक माइकल लोबो और दिगंबर कामत आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी दिल्ली में पहुंचेंगे. रविवार को ये दोनों विधायक राज्य से बाहर थे. इससे पहले बुधवार को विधायक दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डेलिला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सिक्वेरा और रूडोल्फ फर्नांडिस कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित करने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे.

जेपी नड्डा और अमित शाह से भी मिल सकते हैं

बीजेपी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विधायकों के इन समूह के दिल्ली दौरे के दौरान इनके पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करने की संभावना है. भाजपा इस साल हुए गोवा विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में सत्ता में फिर लौटी थी. चालीस सदस्यीय गोवा विधानसभा में उसके पास 20 विधायक थे, जबकि कांग्रेस के विधायकों की संख्या 11 थी, लेकिन अब जबकि 8 विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है तो यह समीकरण बदल गया है. अब विधानसभा में बीजेपी के पास 28 विधायक हो गए हैं, जबकि कांग्रेस के पास सिर्फ 3 विधायक बचे हुए हैं.

चुनाव के वक्त वफादार रहने की खाई थी कसम

बता दें कि इसी साल फरवरी में चुनाव के दौरान गोवा कांग्रेस ने एक ट्वीट किया था जिसमें उसके और गठबंधन दल के प्रत्याशी थे. इसमें गोवा फॉरवर्ड पार्टी गठबंधन के सभी 40 उम्मीदवारों ने कहा था कि वह एकजुट और वफादार रहने के लिए #PledgeOfLoyalty लेते हैं. ये गोवा की पहचान को बेचने वाली किसी भी गतिविधि में कभी भी समर्थन या भाग न लेने की प्रतिज्ञा लेते हैं, लेकिन पिछले हफ्ते जब इनमें से 8 विधायकों ने पार्टी बदली तो लोगों ने इनसे जमकर मौज ली थी. 

ये भी पढ़ें

Legends League Cricket: 'यूपी सरकार के दावों पर कलंक', लाइव मैच के दौरान इकाना स्टेडियम की बत्ती गुल होने पर बोली सपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget