एक्सप्लोरर

Goa Congress Crisis: 'दिगंबर कामत और माइकल लोबो को ठहराएं अयोग्य', कांग्रेस ने स्पीकर से किया एक्शन का अनुरोध

कांग्रेस ने गोवा में संकट के बीच दो विधायकों दिगंबर कामत और माइकल लोबो को अयोग्य ठहराने की मांग की है. इस संबंध में स्पीकर के पास पार्टी ने अर्जी लगाई है.

Goa Congress Crisis: कांग्रेस ने गोवा में संकट के बीच अपने 11 में से दो विधायकों दिगंबर कामत (Digambar Kamat) और माइकल लोबो (Michael Lobo) को अयोग्य ठहराने की मांग की है. गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा कि अध्यक्ष को विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में लोबो को हटाने के पार्टी के फैसले के बारे में सूचित किया गया है.

पाटकर ने दावा किया, ‘‘दोनों विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं दायर की गई हैं, क्योंकि उन्होंने स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है. उच्चतम न्यायालय का एक फैसला है, जिसमें कहा गया है कि कोई भी पार्टी विरोधी गतिविधि पार्टी की सदस्यता छोड़ने के बराबर है.’’ 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल को विभाजित करने का बीजेपी का कदम विफल हो गया, क्योंकि वह दल-बदल रोधी कानून के प्रावधानों को बेअसर करने लिए विधायकों की जरूरी संख्या नहीं जुटा सकी.

पाटकर ने कहा, ‘‘बीजेपी ने महाराष्ट्र में पैसे और बाहुबल के जरिए जो किया है उसे वह दोहराना चाहती है. हमने रविवार को सुनिश्चित किया कि हमारी पार्टी में दल-बदल रुक जाए.’’

इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने माइकल लोबो को गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) के पद से हटा दिया था. पार्टी ने लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पर बीजेपी के साथ मिलकर कांग्रेस के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है.

यह घटनाक्रम उन अटकलों के बीच सामने आया है जिनमें कहा जा रहा है कि 40 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के कुछ विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस के गोवा डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने रविवार को कहा था कि पार्टी के पांच विधायक - लोबो, कामत, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई और डेलियाला लोबो से संपर्क नहीं हो पा रहा है.

वहीं पांच अन्य - एल्टन डी'कोस्टा, संकल्प अमोनकर, यूरी अलेमाओ, कार्लोस अल्वारेस फरेरा, रुडोल्फ फर्नांडीस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे. उन्होंने कहा, ‘‘छठे विधायक एलेक्सो सिकेरा पार्टी नेताओं के संपर्क में है और कांग्रेस के साथ हैं.’’ गोवा में सत्तारूढ़ बीजेपी के पास वर्तमान में 20 विधायक हैं और उसे पांच अन्य का भी समर्थन हासिल है.

सीएम का बयान

कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी बयान दिया है. सावंत (Pramod Sawant) ने कहा, ''हमें किसी की कोई जरूरत नहीं है. हमारी स्थिर सरकार है. हमारे पास 25 विधायकों का समर्थन है. उनको (कांग्रेस को) कुछ काम नहीं है इसलिए वे यहां आकर बीजेपी पर दोष लगाने का नाटक कर रहे हैं.''

गुटबाजी में उलझी कांग्रेस कैसे मोदी और BJP को चुनौती देने की बजाय कमजोर होती चली गई? Congress के 'गृहयुद्ध' की कहानी

Maharashtra Politics: चुनाव आयोग के पास पहुंची शिवसेना की लड़ाई, उद्धव ठाकरे ने पार्टी सिंबल को लेकर किया ये अनुरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget