मनोहर पर्रिकर अब भी बीमार, सामने आई नेजल ट्यूब लगी हुई ये तस्वीर
मनोहर पर्रिकर की एक तस्वीर सामने आई है. जिसमें वो जूरी ब्रिज और मंडोवी पुल के निर्माण का निरीक्षण कर रहे हैं. इसमें भी उनकी हालत काफी कमजोर नजर आ रही है. यहां तक की उनकी नाक में नेजल ट्यूब लगी हुई है.

नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले खबर आई थी पैंक्रियाज की बीमारी से जूझ रहे गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर की हालत में सुधार हो रहा है और वो जल्द इस बीमारी से उबर सकते हैं. लेकिन उनकी हालिया तस्वीरों के देखने के बाद पता चलता है कि वो अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं. कुछ दिन पहले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोवा के स्थायी परिसर का अनावरण करते हुए उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें वो काफी कमजोर नजर आ रहे थे.
Unveiled foundation stone for permanent campus of National Institute of Technology Goa in presence of HRD Minister Shri. @PrakashJavdekar. The state’s higher education sector will get a major boost with NIT Goa as 40% of the seats at the institution will be reserved for Goans. pic.twitter.com/Ih46Kzq2pD
— Manohar Parrikar (@manoharparrikar) December 15, 2018
आज उनकी एक और तस्वीर सामने आई है. जिसमें वो जूरी ब्रिज और मंडोवी पुल के निर्माण का निरीक्षण कर रहे हैं. इसमें भी उनकी हालत काफी कमजोर नजर आ रही है. यहां तक की उनकी नाक में नेजल ट्यूब लगी हुई है.
Goa Chief Minister Manohar Parrikar inspects the construction of Zuari Bridge & third Mandovi bridge. pic.twitter.com/2dcyp2ZLxN
— ANI (@ANI) December 16, 2018
बता दें स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने 27 अक्टूबर को पहली बार आधिकारिक रूप से घोषणा की थी कि पर्रिकर पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे हैं. जिसके बाद वो दिल्ली के एम्स और गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में अपना इलाज करवा रहे हैं. वहीं कांग्रेस राज्य के लिए पूर्णकालिक मुख्यमंत्री की मांग कर रही है.
VIDEO: रायबरेली: 'बीजेपी सरकार के रक्षा सौदों में कांग्रेस का कोई क्वात्रोकि मामा या मिशेल अंकल नहीं है' - पीएम मोदी
Source: IOCL
























