एक्सप्लोरर

गोवा में 2 बजे होगा CM का चयन, 3 बजे शपथग्रहण और 5 बजे मनोहर पर्रिकर की आखिरी विदाई

कैंसर से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का कल निधन हो गया था. जिसके बाद अब नए मुख्यमंत्री की तलाश है. बीजेपी लगातार नामों पर चर्चा कर रही है. वहीं कांग्रेस ने भी सरकार बनाने का दावा ठोका है.

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री के चयन को लेकर बीजेपी और उसके गठबंधन सहयोगियों के बीच माथापच्ची जारी है. इस बीच गोवा बीजेपी के प्रमुख विनय तेंदुलकर ने कहा है कि अगले मुख्यमंत्री को लेकर दोपहर दो बजे तक फैसला हो जाएगा, तीन बजे के बाद शपथग्रहण समारोह होगा. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की रेस में गोवा विधानसभा के स्पीकर प्रमोद सावंत सबसे आगे हैं. विश्वजीत राणे और श्रीपद नाइक भी रेस में हैं. श्रीपद नाइक के नाम पर सहयोगी पक्ष समर्थन नहीं दे रहे हैं

इस बीच कांग्रेस ने भी गोवा में सरकार बनाने का दावा ठोका है. विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा, ''गोवा में कांग्रेस के सभी 14 विधायक सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से मुलाकात करेंगे.''

गोवा विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं और अभी विधानसभा में कुल 36 विधायक हैं और कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है. कांग्रेस- 14 विधायक बीजेपी -12 विधायक जीएफपी- 3 विधायक एमजीपी- 3 विधायक निर्दलीय- 3 विधायक एनसीपी- एक विधायक बीजेपी के साथ कौन-कौन है? बीजेपी को जीएफपी, एमजीपी और निर्दलीय का समर्थन हासिल है. यानि कुल 21 विधायक बीजेपी के साथ हैं और सरकार बनाने के लिए फिलहाल 19 विधायकों की जरूररत है. लेकिन एमजीपी और जीएफपी को बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे पर आपत्ति है.

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का कल निधन हो गया था. आज शाम पांच बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता इस मौके पर मौजूद रहेंगे.

गोवा विधानसभा के स्पीकर और बीजेपी नेता प्रमोद सावंत हो सकते हैं मुख्यमंत्री, गठबंधन सहयोगी भी सहमत

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा के नए मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए सोमवार को पार्टी के नेताओं और गठबंधन के सहयोगी दल महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के साथ बातचीत की.

गोवा में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने पर्रिकर के स्थान पर नए नेता की तलाश करने के लिए रविवार रात को ही बातचीत शुरू कर दी. पर्रिकर (63) बीजेपी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी, एमजीपी और निर्दलीयों के गठबंधन वाली सरकार का नेतृत्व कर रहे थे.

गडकरी आधी रात के बाद गोवा पहुंचे और सुबह पणजी के समीप एक होटल में बीजेपी और एमजीपी के नेताओं के साथ बातचीत शुरू की. बीजेपी नेता विश्वजीत राणे और एमजीपी नेता सुदीन धवलीकर बैठक में शामिल हुए. ऐसी खबर है कि इन्होंने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई है. तीसरे उम्मीदवार प्रमोद सावंत बैठक में मौजूद नहीं थे. जीएफपी के नेताओं को बैठक में नहीं बुलाया गया था. धवलीकर ने कहा कि नेतृत्व के मुद्दे पर दोपहर तीन बजे तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget