एक्सप्लोरर

Road Rage Case: गोवा के AAP प्रमुख अमित पालेकर को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, रोड रेज का है मामला

Amit Palekar Arrested: गोवा के आप अध्यक्ष अमित पालेकर को सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है.

Amit Palekar Arrested In Road Rage Case: गोवा में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमित पालेकर को गुरुवार (31 अगस्त) को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. पालेकर को बानस्थरी रोड रेज मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अमित पालेकर 2022 में हुए गोवा विधानसभा चुनाव में आप (AAP) के मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे. 

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में पणजी के पास एक मर्सिडीज कार ने तीन लोगों को कुचल दिया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमित पालेकर को पणजी में उनके कार्यालय से हिरासत में लिया गया. अपनी गिरफ्तारी को लेकर पालेकर ने कहा, ''यह डर्टी पॉलिटक्स है. इस अपराध से मेरा कोई लेना-देना नहीं है.'' 

अधिकारी के सामने पेश किया गलत शख्स

रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पालेकर ने दुर्घटना के समय गाड़ी चला रहे मुख्य आरोपी को बचाने के लिए मामले की जांच कर रहे अधिकारी के सामने कार चालक के रूप में एक गलत व्यक्ति को पेश किया था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि पालेकर को भारतीय दंड संहिता की धारा 201 (अपराध के सबूतों को मिटाने, या अपराधी की गलत जानकारी देने) के तहत गिरफ्तार किया गया है.

बीजेपी पर लगाया आरोप

पुलिस की ओर से ले जाए जाने के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पालेकर ने यह भी दावा किया कि उन्हें कुछ दिन पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. पालेकर ने किसी का नाम लिए बिना कहा, "मुझसे कहा गया था कि अगर आप हमारी बात नहीं मानेंगे तो हम आपको सबक सिखाएंगे."

क्या था मामला?

पीटीआई के अनुसार रियल एस्टेट फर्म के मालिक परेश सावरदेकर ने 7 अगस्त को पणजी के पास बानस्थरी में अपनी मर्सिडीज कार से पांच वाहनों को टक्कर मार दी थी. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस के अनुसार गाड़ी चलाते समय परेश नशे की हालत में थे.

यह भी पढ़ें-

Iltija Mufti: महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा बनीं उनकी मीडिया एडवाइजर, एक साल पहले कहा था- नहीं है राजनीति से कोई मोह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget