एक्सप्लोरर

Gitanjali Aiyar Death: मशहूर एंकर गीतांजलि अय्यर का निधन, शोक में डूबे प्रशंसक

Gitanjali Aiyar Demise: जानी-मानी न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का बुधवार को निधन हो गया. उन्होंने तीन दशक तक दूरदर्शन के साथ काम किया था.

News Anchor Gitanjali Aiyar Death: मशहूर न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का बुधवार (7 जून) को निधन हो गया. वह 76 साल की थीं. उन्होंने 30 वर्षों से ज्यादा समय तक दूरदर्शन में काम किया था. अय्यर के निधन से प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है.

सोशल मीडिया पर अय्यर को श्रद्धांजलि देते हुए कई लोग उनके परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी गीतांजलि अय्यर के निधन पर शोक-संवेदना जताई है.

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जताया दुख

खेल मंत्री ने ट्वीट किया, ''दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर सबसे पहली और बेहतरीन अंग्रेजी समाचार एंकरों में से एक गीतांजलि अय्यर के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. एक मार्गदर्शक और अग्रणी, उन्होंने पत्रकारिता और प्रसारण उद्योगों में एक अमिट छाप छोड़ते हुए हर न्यूज रिपोर्ट में विश्वसनीयता, व्यावसायिकता और एक अलग आवाज लाई. इस कठिन समय में मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं. ओम शांति.''

गीतांजलि अय्यर की प्रोफाइल

गीतांजलि अय्यर ने कोलकाता के लोरेटो कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी. उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से डिप्लोमा भी किया था. वह देश की पहली अंग्रेजी न्यूज एंकरों में से एक थीं. अय्यर 1971 में दूरदर्शन से जुड़ी थीं और चैनल के साथ करियर के दौरान उन्हें चार बार सर्वश्रेष्ठ एंकर का पुरस्कार मिला था. 1989 में उन्हें उत्कृष्ट महिलाओं के सम्मान में दिया जाने वाला इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार भी मिला था.

न्यूज इंडस्ट्री में लंबे करियर के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट संचार, सरकारी संपर्क और मार्केटिंग में कदम रखा था. वह भारत में 'वर्ल्ड वाइड फंड' में प्रमुख दानदाताओं की प्रमुख थीं. उन्होंने श्रीधर क्षीरसागर के टीवी सीरियल 'खानदान' में अभिनय भी किया था.

यह भी पढ़ें- Wayanad Bypoll: राहुल गांधी की लोकसभा सीट रही वायनाड पर होगा उपचुनाव? EC के इन कदमों से मिले ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget