एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी ‘सुपर नौटंकी मास्टर’ हैं- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीबीआई और कोलकाता पुलिस के बीच गतिरोध पर टिप्पणी करते हुए मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी “सुपर नौटंकी मास्टर” हैं.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीबीआई और कोलकाता पुलिस के बीच गतिरोध पर टिप्पणी करते हुए मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी “सुपर नौटंकी मास्टर” हैं. सीबीआई अधिकारियों के एक दल को रविवार को कोलकाता में उस वक्त कथित तौर पर कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के घर में प्रवेश करने से रोक दिया गया था जब वे चिटफंड घोटाला मामले में उनसे पूछताछ के लिये वहां पहुंचे थे.

इस घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया था. केंद्रीय सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री ने कहा, “ममता बनर्जी सब जानती हैं. ममता बनर्जी ने विपक्षी समूहों को झटका देने के लिये यह नाटक किया. वह सुपर नौटंकी मास्टर हैं.”

एक कार्यक्रम से इतर यहां मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि एक मुख्यमंत्री धरने पर एक पुलिस आयुक्त के साथ बैठी हैं यह भारत के लोकतंत्र के लिये “दुर्भाग्य” होगा.

ममता बनर्जी कोलकाता के व्यस्त मेट्रो सिनेमा के सामने रविवार रात से ‘भारत बचाओ’ धरने पर बैठी हैं और जोर देकर कहा है कि सीबीआई की कार्रवाई देश में “संविधान और संघवाद” की भावना का दम घोंटने जैसी है.

सिंह ने कहा कि बनर्जी ने संघीय ढांचे को “गिराने” का प्रयास किया. सिंह ने कहा, “उन्होंने आतंक फैलाया. सुप्रीम कोर्ट ने आज स्पष्ट कर दिया कि उन्हें सीबीआई से सहयोग करना होगा. यह सीबीआई के नाम पर मोदी के खिलाफ नाटक है.”

CBI Vs ममता: SC का आदेश- राजीव कुमार से शिलांग में हो पूछताछ, गिरफ्तार नहीं करेगी एजेंसी SC के फैसले पर ममता बनर्जी ने कहा- ये हमारी नैतिक जीत, 2019 में मोदी नहीं आएंगे CBI Vs ममता: शिवसेना ने बोला पीएम मोदी पर हमला, सीबीआई को बताया 'अधमरा तोता' CBI vs ममता बनर्जी: पश्चिम बंगाल समेत इन राज्यों में सीबीआई की 'खुली एंट्री' पर है प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget