एक्सप्लोरर

Giriraj Singh Remarks: 'गोडसे भारत के सपूत हैं, औरंगजेब और बाबर की तरह...', बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नाथूराम गोडसे को लेकर बयान दिया है. उन्होंने गोडसे को भारत का सपूत करार दिया है.

Giriraj Singh On Nathuram Godse: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भारत का सपूत बताया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने केंद्रीय मंत्री के बयान का वीडियो शेयर किया है. 

वीडियो में गिरिराज सिंह कहते हुए नजर आ रहे हैं, ''अगर गांधी के हत्यारे हैं तो गोडसे भारत के सपूत भी हैं. वह भारत में ही पैदा हुए, औरंगजेब और बाबर की तरह आक्रांता नहीं हैं और जिसको बाबर की औलाद कहलाने में खुशी महसूस होती है वो कम से कम भारत माता का सही सपूत नहीं हो सकता.''

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान का वीडियो

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शुक्रवार (9 जून) को मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही. वह औरंगजेब पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक बयान पर  एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के पलटवार से संबंधित एक सवाल का जवाब दे रहे थे.

देवेंद्र फडणवीस के बयान पर असदुद्दीन औवैसी ने क्या कहा था?

हाल में महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक जुलूस के दौरान औरंगजेब की तस्वीर लहराई गई थी और कोल्हापुर में कथित तौर पर कुछ स्थानीय लोगों ने टीपू सुल्तान की तस्वीर और आपत्तिजनक ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर वायरल किए थे.  मामले पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि कुछ नेताओं की ओर से महाराष्ट्र में दंगे जैसे हालात संबंधी बयान और किसी खास समुदाय के एक वर्ग की ओर से औरंगजेब और टीपू सुल्तान को महिमामंडित किए जाने की घटना महज इत्तेफाक नहीं हो सकती.

उन्होंने कहा कि औरंगजेब को महिमामंडित करने के कृत्य को महाराष्ट्र में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जांच करके यह पता लगाया जएगा कि युवकों के एक वर्ग को कौन उकसा रहा है. देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा था कि सवाल यह उठता है कि अचानक औरंगजेब की इतनी औलादें कहां से पैदा हुईं?

फडणवीस के बयान पर ओवैसी ने कहा था, ''महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- ये औरंगजेब की औलाद... अच्छा आपको पूरी तरह से मालूम है? कौन किसकी औलाद है ये आपको मालूम है. मुझे नहीं मालूम था कि इतने एक्सपर्ट हैं आप. तो फिर ये गोडसे की औलाद कौन हैं, बताइये हमको, ये आप्टे की औलाद कौन हैं, बताइये.''

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी गोडसे को बताया था देशभक्त

इससे पहले बुधवार (7 जून) को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' करार दिया था. उत्तर प्रदेश के बलिया में बीजेपी के जिला मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था, ''गांधी जी को मारा गया, वो एक अलग मुद्दा है‌. जहां तक मैंने गोडसे को जाना और पढ़ा है, वह भी एक देशभक्त थे. गांधी जी की जो हत्या हुई, उससे हम सहमत नहीं हैं.’’

इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा था कि उनका केवस सरनेम गांधी है. कांग्रेस की ओर से त्रिवेंद्र सिंह रावत पर कार्रवाई की मांग की गई और यह कहा गया कि अगर रावत को बीजेपी से नहीं निकाला गया तो समझा जाएगा कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रजामंदी है.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Politics: शिवसेना और बीजेपी में दरार के संकेत, सीएम के बेटे श्रीकांत शिंदे ने की इस्तीफे की पेशकश, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget