एक्सप्लोरर

गिरिराज ने इस्लाम के सबसे सम्मानित शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद को बनाया निशाना, बताया आतंक का गढ़

देवबंद पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जहां एक ओर दारुल उलूम देवबंद को आतंकवाद का गढ़ बताया वहीं, दारुल उलूम से हाफिज सईद और बगदादी को जोड़ते हुए इसे उन्हें इस संस्थान का छात्र बता दिया.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दो संप्रदायों के बीच खाई पैदा करने वाला एक बेहद विवादित बयान दिया है. उन्होंने यूपी के सहारानपुर में स्थित एशिया के सबसे सम्मानित शिक्षण शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद को आतंक का गढ़ करार दिया है. गिरिराज सिंह ने कहा कि सहारनपुर के बारे में पता नहीं, दारुल उलूम देवबंद शिक्षा का मंदिर है या आतंक का. गिरिराज ने पाकिस्तानी के आतंकी हाफिज सईद और आईएसआईएस के चीफ अबु बक्र अल बगदादी को दारुल उलूम देवबंद का छात्र करार दिया.

गिरिराज के इस बायन से देवबंद के उलेमा काफी गुस्से में हैं. उन्होंने कहा, "हमारा उनको मशवरा है कि वो दारुल उलूम में दाखिला लें और तालीम हासिल करें और फिर देखें कि यहां किस चीज की शिक्षा दी जाती.' उलेमा ने आगे कहा, " हाफिज सईद और बगदादी का दारुल उलूम से कोई संबंध नहीं और यह बात या तो वो साबित करें, वरना पूरे देश के सामने माफी मांगे."

देवबंद पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान से आहत उलेमा ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, "मंत्री जी हमेशा ही जहरीले बयान देकर मुल्क का माहौल खराब करना चाहते हैं. वो चाहते हैं कि हिंदू-मुस्लिम को बांटा जाए और हम चैलेंज के साथ उन्हें आज यह कहते हैं कि बगदादी और हाफिज सईद ने यहां शिक्षा हासिल नहीं ली है."

उलेमा का कहना है कि हाफिज सईद और बगदादी को लेकर वो अपने दावे को साबित नहीं कर पाते तो उन्हें देवबंद वासियों से माफी मांगनी चाहिए और इस तरह का जो घटिया और जलील बयान उन्होंने दिया है, इसे वापस लेना चाहिए. ये भी कहा गया कि वो देवबंद ही नहीं दिल्ली या हिंदुस्तान के किसी कोने में देबवंद से पढ़े छात्रों से बात करना चाहें या डिबेट करना चाहें तो वो उनकी बात का जवाब देने के लिए हर कोने में हाजिर हैं. लेकिन उन्हें अपने शर्मनाक बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए.

उलेमा का कहना था कि हिंदुस्तान का मुसलमान इस देश का किराएदार नहीं हिस्सेदार है. देवबंद में आकर इस तरह का बयान देने का मतलब है सिर्फ और सिर्फ मुसलमानों को डराने की कोशिश है. इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना उनके लिए अच्छा नहीं है. उनको इस तरह के शब्दों को वापस लेकर माफी मांग लेनी चाहिए और ये उनके लिए बेहतर होगा.

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक: इमरान खान ने बातें तो अच्छी की, नीयत कब अच्छी करेंगे? देखिए रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget